Close Menu
SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • Sunidhi Chauhan’s US Concert During Pahalgam Attack Sparks Uproar Over Pakistani Promoter Links
    • Gujarat वलसाड | NH 48 पर सीवरेज निर्माण का टेंडर पाने वाली स्काईलार्क इंफ्रा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने नियमों की धज्जियां उड़ाईं!
    • ICAI CA इंटर और फाउंडेशन परीक्षा 2025: परिणाम आज घोषित, जानिए पूरी जानकारी
    • Gujarati अमेरिका जाने के लिए बना फर्जी पाकिस्तानी नागरिक: गुजरात के युवक की कहानी
    • AFG VS AUS अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया – आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025
    • Maharashtra Election Result: महाराष्ट्र में महायुति की जीत की ओर बढ़त, बीजेपी की जबरदस्त लहर।
    • Gandhinagar: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने वडनगर में प्रेरणा स्कूल का दौरा किया,जहां पीएम मोदीजी ने अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की थी
    • Tana-Riri Festival: 10 नवंबर को होगा ताना-रीरी महोत्सव का आगाज, ऐतिहासिक शहर वडनगर में दो दिवसीय समारोह में संगीत क्षेत्र के प्रसिद्ध कलाकार गायन-वादन की प्रस्तुति देंगे
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    • Homepage
    • INDIA
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • World
    • Politics
    • Business
    • Lifestyle
    • Entertainment
    • Mobile
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Home - Politics - PM Modi: बस्‍तर में जमकर गरजे PM मोदी, बोले- मैं आराम करने के लिए नहीं, गरीबों के लिए 24 बाय 7 और 2047 के लिए हूं
    Politics

    PM Modi: बस्‍तर में जमकर गरजे PM मोदी, बोले- मैं आराम करने के लिए नहीं, गरीबों के लिए 24 बाय 7 और 2047 के लिए हूं

    NIRMALA SINGHBy NIRMALA SINGHApril 8, 2024No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    PM Modi : छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर जिले के भानपुरी से लगे आमाबाल गांव में चुनावी सभा को संबोधित करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मंच पर मोटा अनाज से स्‍वागत किया। पीएम मोदी ने मंच से बलिराम कश्‍यप को याद किया।

    छत्‍तीसगढ़ के बस्‍तर जिले के भानपुरी से लगे आमाबाल गांव में चुनावी सभा को संबोधित करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मंच पर मोटा अनाज से स्‍वागत किया। पीएम मोदी ने मंच से बलिराम कश्‍यप को याद किया

    1. बस्‍तर के आमाबाल गांव में कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी
    2. – आमाबाल गांव में पीएम मोदी ने पूर्व सांसद बलिराम कश्‍यप को किया याद
    3. – प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मंच पर मोटा अनाज से किया गया स्‍वागत

    उन्‍होंने कहा, यहां का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है, जहां मैं और बलिराम जी ने दौरा नहीं किया है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है जहां हम न गए हो। जो पुरुषार्थ हमने किया, उसका ही आज परिणाम है। आदिवासी कल्याण के लिए बलिराम जी के साथ हमेशा बहुत कुछ करने के लिए प्रयास करते रहते थे, कोई कमी नहीं रहने देते थे।

    पीएम मोदी ने कहा, भाजपा ने गरीबों के लिए क्या किया? इसका उदाहरण बस्तर है। बस्तर से ही आयुष्मान योजना की शुरुआत की थी। देशभर में सस्ता इलाज, सस्ती जांच का केंद्र बना।

    प्रधानमंत्री ने कहा, मोदी ने 11 हजार से ज्यादा जन औषधि केंद्र खोले हैं। उन पर 80% छूट के साथ दवाएं मिलती हैं। इससे गरीबों को 30 हजार करोड़ रुपये की बचत हुई है। इसलिए ही आज देश का गरीब कह रहा है कि खर्च कम कराए, बचत बढ़ाए बार बार – फिर एक बार मोदी सरकार।

    उन्‍होंने कहा, पिछले दस साल में देश कहां से कहां पहुंचा देश ने कितनी प्रगति की है। आप सबका साथ मिला है, आपका आभार व्यक्त करने आया हूं। एक दृष्टि मिली है, आधारशिला मजबूत हुई। बस्तर के लोगों ने मोदी की गारंटी पर मोहर लगाई है। आज उसी विश्वास पर पूरा देश कह रहा है फिर एक बार मोदी सरकार।

    मोदी बोले- गरीबी खत्म नहीं करूंगा चैन से नहीं बैठूंगा

    बस्‍तर की चुनावी सभा में पीएम मोदी ने कहा, जब घर में राशन नहीं होता था तब मां पर क्या बीतती थी मुझे पता है। जब तक गरीबी खत्म नहीं करूंगा चैन से नहीं बैठूंगा। उन्‍होंने कहा, कोरोना काल में मैने कहा था मैं देश के हर गरीब के साथ खड़ा हूं।

    मोदी ने आपको मुफ्त टीका लगाया, गरीबों को मुफ्त राशन की दुकानें खुलवाई। मुफ्त राशन और मुफ्त वैक्सीनेशन के लिए 4 लाख करोड़ खर्च की गई। आगे भी मुफ्त राशन की योजना जारी रहेगी।

    प्रधानमंत्री ने कहा, मोदी आराम करने के लिए नहीं काम करने के लिए पैदा हुआ। यह 24 बाय 7 और 2047 के लिए है। राम मंदिर बनने पर राम के ननिहाल छत्‍तीसगढ़ में भी खुशी, रामनवमी आ रही है, रामलला झोपड़ी में नहीं अब अपने मंदिर में हैं।

    भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है तो सिर फोड़ने की धमकी दे रहे

    छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी भ्रष्टाचारियों पर कड़ी कार्रवाई हो रही है, युवाओं पर हुए धोखे की जांच चल रही है। तब लाठी से सिर फोड़ने की धमकी दे रहे हैं। मोदी गरीब है, सिर ऊंचा करके चलता है। धमकी से डरने वाला नहीं है मोदी, जिन्होंने गरीबों को लूटा उन्हें सजा मिलनी चाहिए।

    लोकसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लगने के बाद यह पीएम मोदी का पहला दौरा होगा। पीएम बस्तर के आमाबाल गांव में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

    इससे पहले रैली को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश किरण देव सिंह ने कहा, विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी की बात होती है तो छत्तीसगढ़ के विकास की बात होती है। 10 वर्षों में विकास की ऊंचाई प्राप्त की है। सभी गरीब परिवार के पास प्रधानमंत्री जी की योजनाएं हैं। इस बार 11 के 11 सीट जीत कर आपको भेंट करेंगे।

    डिप्‍टी सीएम अरुण साव ने रैली में कहा, विष्‍णुदेव साय जब से मुख्यमंत्री बने हैं तब से मोदी जी की गारंटी को एक-एक करके पूरा करने में जुटे हैं। भूपेश बघेल 4 किश्तों में धान का पैसा दे रहे थे और आखिरी किश्त में कटौती कर रहा था, लेकिन विष्णु देव साय जी की सरकार ने पूरा पैसा एक साथ देने का काम किया।

    कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा, दुनिया को संदेश देने वाले, दुनिया को मार्गदर्शन देने वाले माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीर गुंडाधूर की धरती पर आ रहे हैं। युवा, महिला, किसान, मजदूर सबका सम्मान इस सरकार ने किया है जो इतिहास में दर्ज होने जा रहा है।

    रैली में मंत्री केदार कश्‍यप ने कहा, विजय शंखनाद बस्तर से शुरू हो रहा है। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस जनहित के कार्यों पर मोहर लगा रहे हैं, उसे मुख्यमंत्री विष्‍णुदेव साय जी की सरकार तत्परता से कर रही है।

    ‘विजय संकल्प’ रैली को संबोधित करते हुए उपमुख्‍यमंत्री विजय शर्मा जमकर गरजे। उन्‍होंने कहा, एक समय पाकिस्तान कश्मीर मांगता था, आज आटा मांग रहा है। वो घुसपैठ किया करते थे, आज मारे जा रहे हैं। आज श्रीनगर में रात 9 बजे के बाद लोग फिल्म देखने जाते हैं। यह पूरी स्थिति बदल गई है, आज नार्थ ईस्ट के राज्यों में भी परिस्थिति बदल गई है ।

    बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी हेमंंत कश्‍यप ने रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस उम्‍मीदवार और पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा। उन्‍होंने कहा, जिन लोगों की वजह से बस्तर बदनाम है, उनको कांग्रेस ने लोकसभा का प्रत्याशी बनाया है।

    बस्तर लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘विजय संकल्प’ रैली पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, हम (मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री) रैली में शामिल होने जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता को प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा है। आज की रैली सफल होगी ही और प्रभावी भी होगी।

    जानिए कौन है बलिराम कश्‍यप

    पीएम मोदी ने चुनावी सभा के लिए आम गांव की दिखने वाला आमाबाल गांव को इसलिए चुना, क्‍योंकि इसका कनेक्‍शन उनके गुरु बलिराम कश्‍यप से है। दरअसल, अपने पांच दशक की राजनीति में पांच बार विधायक और चार बार सांसद रहे स्वर्गीय बलिराम कश्यप बस्तर में भाजपा के अपने समय के सबसे प्रमुख नेता थे।

    शिक्षक की नौकरी से त्यागपत्र देकर 1967 में उन्होंने जगदलपुर सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे। जनसंघ के नेता 1971 में लोकसभा चुनाव भी लड़े लेकिन हार मिली। 1972 से 1993 तक वह पांच बार विधायक और दो बात बीजेपी सरकार में मंत्री थे। 1993 का विधानसभा चुनाव हारने के बाद उन्होंने प्रदेश की राजनीति छोड़ दी। 1998 में बस्तर सीट से लोकसभा सदस्य चुने गए और मार्च 2011 में उनका निधन हुआ।

    इस वजह से बलिराम कश्यप को गुरु मानते हैं पीएम मोदी

    इस दौरान चार बार सांसद रहे। 1998 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व मध्यप्रदेश के प्रभारी थे। प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई की जगदलपुर में चुनावी सभा की तैयारी के लिए वह चार दिन बस्तर में थे। बलिराम कश्यप की संगठनात्मक व प्रशासनिक क्षमता से मोदी बहुत प्रभावित हुए।

    अटल जी की सभा में आई भीड़ से गदगद मोदी ने इसका श्रेय बलिराम को दिया था। पिछले विधानसभा चुनाव से पहले चार अक्टूबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालबाग मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए बलिराम कश्यप को याद किया था। उन्होंने बलिराम कश्यप को बड़ा नेता बताते हुए अपना गुरु कहा था।

    बलिराम कश्यप ने बस्‍तर से लगातार चार बार दर्ज की जीत

    1998 में भाजपा ने बस्तर लोकसभा सीट से जीत का खाता खोला और 2014 तक इस सीट पर किसी और को राज करने नहीं दिया। 1998 से लेकर 2011 तक भाजपा के टिकट पर बलिराम कश्यप ने यहां से लगातार चार बार जीत हासिल की और कांग्रेस को हराया।

    लेकिन 2011 में उनके निधन के बाद यहां उपचुनाव करवाए गए, जिसमें उनके बेटे दिनेश कश्यप और कवासी लखमा के बीच मुकाबला हुआ। कश्यप ने जीत दर्ज की। 2014 के चुनाव में भी दिनेश कश्यप ने अपनी जीत को बरकरार रखा और यहां से सांसद चुने गए। हालांकि 2019 के चुनाव में यहां कांग्रेस के दीपक बैज चुनाव जीते और इस गढ़ को भेद सके।

    बस्तर लोकसभा सीट में 19 अप्रैल को है मतदान

    लोकसभा चुनाव के पहले चरण में छत्तीसगढ़ की बस्तर लोकसभा सीट में 19 अप्रैल को मतदान होना है। मोदी बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप के पक्ष में प्रचार करेंगे। बस्तर लोकसभा सीट पर कांग्रेस ने छह बार के विधायक कवासी लखमा को चुनाव मैदान में उतारा है। बस्तर लोकसभा सीट में भाजपा को 2019 में हार का सामना करना पड़ा था।

    PM Modi
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleAustralia : क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2024-25 सीज़न के लिए केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची की घोषणा की, सोफी मोलिनेक्स की वापसी
    Next Article Apple Ecosystem: एप्पल इकोसिस्टम भारतीय फैक्ट्री श्रमिकों के लिए 78,000 घरों का निर्माण करेगा
    NIRMALA SINGH
    • Website

    Related Posts

    Arvind Kejriwal अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट

    June 24, 2024

    PM Modi: जी7 शिखर सम्मेलन से इतर मैक्रों, सुनक और जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की

    June 14, 2024

    Lok Sabha Speaker :लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव 26 जून को होंगे

    June 14, 2024
    Leave A Reply Cancel Reply

    Sunidhi Chauhan’s US Concert During Pahalgam Attack Sparks Uproar Over Pakistani Promoter Links

    June 4, 2025

    Gujarat वलसाड | NH 48 पर सीवरेज निर्माण का टेंडर पाने वाली स्काईलार्क इंफ्रा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने नियमों की धज्जियां उड़ाईं!

    May 8, 2025

    ICAI CA इंटर और फाउंडेशन परीक्षा 2025: परिणाम आज घोषित, जानिए पूरी जानकारी

    March 4, 2025

    Gujarati अमेरिका जाने के लिए बना फर्जी पाकिस्तानी नागरिक: गुजरात के युवक की कहानी

    March 4, 2025
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    Politics

    Arvind Kejriwal अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट

    June 24, 2024

    PM Modi: जी7 शिखर सम्मेलन से इतर मैक्रों, सुनक और जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की

    June 14, 2024

    Lok Sabha Speaker :लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव 26 जून को होंगे

    June 14, 2024

    CM Yogi : नमाज पर सीएम योगी ने लिया बड़ा फैसला

    June 14, 2024
    World

    Sunidhi Chauhan’s US Concert During Pahalgam Attack Sparks Uproar Over Pakistani Promoter Links

    By NIRMALA SINGHJune 4, 2025Updated:June 4, 2025

    Gujarat वलसाड | NH 48 पर सीवरेज निर्माण का टेंडर पाने वाली स्काईलार्क इंफ्रा इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने नियमों की धज्जियां उड़ाईं!

    By NIRMALA SINGHMay 8, 2025

    ICAI CA इंटर और फाउंडेशन परीक्षा 2025: परिणाम आज घोषित, जानिए पूरी जानकारी

    By NIRMALA SINGHMarch 4, 2025

    Gujarati अमेरिका जाने के लिए बना फर्जी पाकिस्तानी नागरिक: गुजरात के युवक की कहानी

    By satyadayMarch 4, 2025
    Copyright © 2023. Designed by Black Hole Studio.
    • Gujarati News
    • Ramat Jagat
    • Gujarati Bhajan
    • Gujju Media
    • Entertainment

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.