Close Menu
SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर
    • AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक
    • Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी
    • मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया
    • गुजरात शहरी विकास मिशन को मिलेगा ‘बेस्ट कम्युनिटी इम्पैक्ट प्रोजेक्ट अवॉर्ड’
    • Journalist Murder कलम पर हमला बर्दाश्त नहीं: अग्निवेश सिंह की हत्या के बाद पत्रकारों का हल्ला बोल, सरकार को अल्टीमेटम।
    • India नेसेट में गूंजी भारत-इजरायल की अटूट दोस्ती: ‘अनिश्चित दुनिया में ताकत का स्तंभ है हमारी साझेदारी’
    • Cricket कोलंबो में टूटा श्रीलंकाई प्रशंसकों का दिल: कीवी टीम ने दिखाया दम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    • Homepage
    • INDIA
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • World
    • Politics
    • Business
    • Lifestyle
    • Entertainment
    • Mobile
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Home - Cricket - IPL: आज होगी ऋषभ पंत की वापसी, मैच दोपहर 3:30 बजे से, जानिए पॉसिबल-11
    Cricket

    IPL: आज होगी ऋषभ पंत की वापसी, मैच दोपहर 3:30 बजे से, जानिए पॉसिबल-11

    NIRMALA SINGHBy NIRMALA SINGHMarch 23, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

     (IPL): 17वें सीजन का पहला डबल हेडर (एक दिन में 2 मैच) आज खेला जाएगा। दिन के पहले मुकाबले में दोपहर 3:30 बजे से पंजाब किंग्स का सामना मोहाली में दिल्ली कैपिटल्स से होगा। महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टॉस दोपहर 3:00 बजे होगा।

    इस मैच के जरिए ऋषभ पंत की कॉम्पिटिटिव क्रिकेट में वापसी होगी। 30 दिसंबर 2022 को कार एक्सीडेंट में पंत घायल हुए थे। उसके बाद से वे न तो टीम इंडिया के लिए खेल पाए और न ही IPL में दिल्ली के लिए। आज वह दिल्ली की कप्तानी करेंगे।

    वहीं दूसरे मुकाबले में 2 बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स 2016 की चैम्पियन सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। स्टोरी में हम पहले मैच के बारे में जानेंगे..

    दोनों टीमों को पहले खिताब का इंतजार
    दिल्ली और पंजाब को अपने पहले खिताब का इंतजार है। दोनों टीमें पिछले 16 सीजन का हिस्सा रही हैं। दोनों ने एक-एक फाइनल खेला है। पंजाब 2014 में फाइनल में पहुंची थी, तब उसे कोलकाता ने तीन विकेट से हराया था। वहीं दिल्ली की टीम को 2020 में खिताबी मुकाबले में मुंबई से पांच विकेट से हार मिली थी।

    हेड टु हेड में दोनों टीमों का रिकॉर्ड बराबरी का

    पंजाब और दिल्ली के बीच IPL में अब तक 32 मुकाबले खेले गए। 16 में पंजाब और 16 में दिल्ली को जीत मिली। दोनों टीमें मोहाली के मुल्लांपुर स्टेडियम में पहली बार ही आमने-सामने होंगी।

    दिल्ली के खिलाफ टीम के लिए धवन ने बनाए सबसे ज्यादा रन
    पंजाब की टीम में अर्शदीप सिंह, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस, क्रिस वोक्स और सैम करन जैसे गेंदबाज भी मौजूद हैं। हर्षल पटेल के आने से डेथ ओवर्स में टीम की गेंदबाजी घातक हो गई। टीम में बैटिंग में शिखर धवन, राइली रूसो, लियम लिविंगस्टन, जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह और जितेश शर्मा जैसे नाम हैं।

    दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने 19 मैचों में 557 रन बनाए हैं। लेफ्ट आर्म मीडियम पेसर सैम करन टॉप विकेटटेकर हैं। उन्होंने सात मैचों में आठ विकेट लिए हैं।

    पंजाब के खिलाफ डेविड वॉर्नर ने एक हजार से ज्यादा रन बनाए
    दिल्ली कैपिटल्स में डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे शानदार बल्लेबाज हैं। अक्षर फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं, लेकिन डेथ ओवर्स में उनका साथ देने वाले बैटर्स कम हैं।

    पेस अटैक में एनरिक नॉर्त्या, मुकेश कुमार और जाय रिचर्डसन हैं। लुंगी एनगिडी इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इनके अलावा स्पिनर कुलदीप यादव अच्छे फॉर्म में हैं।

    पंजाब के खिलाफ दिल्ली के बैटर डेविड वॉर्नर ने एक हजार से ज्यादा रन बनाए हैं। वह पंजाब के खिलाफ टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 25 मैचों में 1105 रन बनाए हैं। वहीं अक्षर पटेल ने PBKS के खिलाफ 11 विकेट लिए हैं, जो टीम के लिए सबसे ज्यादा है।

    ऋषभ पंत की वापसी
    ऋषभ पंत का 29 दिसंबर 2022 की रात को कार एक्सीडेंट हो गया था। उस समय के बाद ऋषभ पंत IPL के जरिए क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं। ऐसे में हर फैन की नजर उनके प्रदर्शन पर रहेगी। IPL के ठीक बाद इस साल टी-20 वर्ल्ड कप भी है। BCCI सचिव जय शाह ने कहा है कि अगर पंत ने IPL में विकेटकीपिंग और बैटिंग में अच्छा परफॉर्म किया तो वह वर्ल्ड कप प्लान में भी शामिल हो सकते हैं।

    पिच रिपोर्ट
    मैच मोहाली के पुराने ग्राउंड (IS बिंद्रा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम) पर नहीं खेला जाएगा। नए स्टेडियम महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में होगा। IPL में पहली बार यहां मैच खेला जाना है। इसलिए पिच के बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।

    वेदर कंडीशन
    मोहाली में शनिवार को मौसम को लेकर अच्छी खबर है। इस दिन यहां गर्मी पड़ेगी, बारिश की कोई आशंका नहीं है। हवा की रफ्तार 11 किलो मीटर घंटे रहेगी।

    दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
    दिल्ली कैपिटल्स : ऋषभ पंत (कप्तान), पृथ्वी शॉ, डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, जैक फ्रेजर मैगर्क/ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कुशाग्र (कीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, खलील अहमद और एनरिक नॉर्त्या।
    इम्पैक्ट- ललित कुमार।

    पंजाब किंग्स : शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, अथर्व तायड़े, लियम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा (कीपर), सैम करन, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर और अर्शदीप सिंह।
    इम्पैक्ट- ऋषि धवन।

    IPL
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleChhattisgarh : दंतेवाड़ा में IED विस्फोट में ‘Bastar Fighters’ के दो जवान घायल हो गए
    Next Article Rupee All Time Low: रुपया टूटकर जमीन पर आया, कैसे डालेगा जिंदगी पर असर?
    NIRMALA SINGH
    • Website

    Related Posts

    Cricket कोलंबो में टूटा श्रीलंकाई प्रशंसकों का दिल: कीवी टीम ने दिखाया दम

    February 26, 2026

    AFG VS AUS अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया – आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025

    February 28, 2025

    बीसीसीआई सचिव जय शाह ICC के नए अध्यक्ष बनने को तैयार: रिपोर्ट

    August 21, 2024
    Leave A Reply Cancel Reply

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    April 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    March 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    March 5, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    Politics

    कौन हैं जगदीश विश्वकर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे, जानें और भी बहुत कुछ

    October 2, 2025

    Arvind Kejriwal अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट

    June 24, 2024

    PM Modi: जी7 शिखर सम्मेलन से इतर मैक्रों, सुनक और जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की

    June 14, 2024

    Lok Sabha Speaker :लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव 26 जून को होंगे

    June 14, 2024
    World

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    By NIRMALA SINGHSeptember 1, 2026Updated:September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    By NIRMALA SINGHApril 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    By NIRMALA SINGHMarch 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    By Satyaday HindiMarch 5, 2026
    Copyright © 2023. Designed by Black Hole Studio.
    • Gujarati News
    • Ramat Jagat
    • Gujarati Bhajan
    • Gujju Media
    • Entertainment

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.