Close Menu
SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर
    • AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक
    • Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी
    • मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया
    • गुजरात शहरी विकास मिशन को मिलेगा ‘बेस्ट कम्युनिटी इम्पैक्ट प्रोजेक्ट अवॉर्ड’
    • Journalist Murder कलम पर हमला बर्दाश्त नहीं: अग्निवेश सिंह की हत्या के बाद पत्रकारों का हल्ला बोल, सरकार को अल्टीमेटम।
    • India नेसेट में गूंजी भारत-इजरायल की अटूट दोस्ती: ‘अनिश्चित दुनिया में ताकत का स्तंभ है हमारी साझेदारी’
    • Cricket कोलंबो में टूटा श्रीलंकाई प्रशंसकों का दिल: कीवी टीम ने दिखाया दम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    • Homepage
    • INDIA
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • World
    • Politics
    • Business
    • Lifestyle
    • Entertainment
    • Mobile
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Home - Business - ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर
    Business

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    NIRMALA SINGHBy NIRMALA SINGHSeptember 1, 2026Updated:September 1, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद, 01 सितंबर 2026: भारत की सबसे बड़ी निजी बिजली ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन
    कंपनी अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) ने वैश्विक स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की
    है। एसएंडपी ग्लोबल के नए मीडिया एंड स्टेकहोल्डर एनालिसिस (एमएसए) रिव्यू के पूरा होने के
    बाद एईएसएल को यूटिलिटी सेक्टर में दुनिया की सबसे अधिक ईएसजी स्कोर वाली कंपनी का
    दर्जा मिला है।

    इस रिव्यू के बाद गवर्नेंस से जुड़े उस आकलन को ठीक किया गया, जिससे पहले कंपनी का स्कोर
    प्रभावित हुआ था। इसके वजह से कंपनी की ईएसजी स्थिति में सुधार हुआ है। एईएसएल ने 100 में
    से 90 का ईएसजी स्कोर हासिल किया है और इसके साथ ही वह वैश्विक यूटिलिटी सेक्टर में शीर्ष
    स्थान पर पहुंच गई है। इस सेक्टर का औसत स्कोर 41 है। रिव्यू से पहले एईएसएल का स्कोर 81
    था। कंपनी का डिस्क्लोजर आधारित कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट (सीएसए) स्कोर भी
    सालाना आधार पर 17 अंक बढ़कर 90 हो गया है।

    एईएसएल ने ईएसजी के तीनों प्रमुख मानकों पर मजबूत प्रदर्शन किया है। कंपनी को पर्यावरण के
    क्षेत्र में 93, सामाजिक क्षेत्र में 89 और गवर्नेंस एवं आर्थिक मानकों पर 84 का स्कोर मिला है। ये
    स्कोर इंडस्ट्री के औसत से काफी बेहतर हैं। एईएसएल के इस प्रदर्शन में उत्पाद प्रबंधन, जलवायु
    रणनीति और मानव संसाधन प्रबंधन की अहम भूमिका रही है।
    एईएसएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कंदर्प पटेल ने कहा, “एसएंडपी ग्लोबल द्वारा एईएसएल
    को दुनिया की सबसे अधिक ईएसजी स्कोर वाली यूटिलिटी कंपनी के रूप में मान्यता मिलना हमारे
    लिए गर्व की उपलब्धि है। यह सतत विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की मजबूत पुष्टि है।
    एईएसएल में सस्टेनेबिलिटी हमारी रोजमर्रा की निर्णय प्रक्रिया का हिस्सा है। यह उपलब्धि पूरे
    संगठन में हमारी टीमों के समर्पण को दर्शाती है, जो हमारे पर्यावरणीय, सामाजिक प्रभाव, गवर्नेंस
    स्टैंडर्ड और जानकारी सार्वजनिक करने की प्रक्रियाओं को लगातार मजबूत करने के लिए काम कर
    रही हैं।”

    अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के बारे में जानकारी
    अदाणी पोर्टफोलियो का हिस्सा अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (एईएसएल) ऊर्जा क्षेत्र में
    विभिन्न व्यवसायों में मौजूद एक बहुआयामी कंपनी है। कंपनी बिजली ट्रांसमिशन, डिस्ट्रीब्यूशन,
    स्मार्ट मीटरिंग और कूलिंग सॉल्यूशंस के क्षेत्र में काम करती है। एईएसएल देश की सबसे बड़ी निजी
    ट्रांसमिशन कंपनी है। कंपनी के पास कुल 29,739 सर्किट किलोमीटर का ट्रांसमिशन नेटवर्क और
    1,43,425 एमवीए की ट्रांसफॉर्मेशन क्षमता है। रिटेल बिजली डिस्ट्रीब्यूशन कारोबार में एईएसएल
    महानगर मुंबई और मुंद्रा एसईजेड के औद्योगिक क्षेत्र में करीब 13 मिलियन उपभोक्ताओं को सेवाएं

    प्रदान करती है। एईएसएल अपने स्मार्ट मीटरिंग कारोबार का तेजी से विस्तार कर रही है
    और भारत की अग्रणी स्मार्ट मीटरिंग इंटीग्रेटर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही है। समानांतर
    लाइसेंस के जरिए अपने डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का विस्तार करने के साथ कंपनी प्रतिस्पर्धी और
    उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुरूप रिटेल समाधान उपलब्ध करा रही है। इनमें हरित ऊर्जा की
    महत्वपूर्ण हिस्सेदारी भी शामिल है। अपनी एकीकृत सेवाओं के माध्यम से एईएसएल अंतिम
    उपभोक्ता तक ऊर्जा पहुंचाने के तरीके में बदलाव ला रही है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleAAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक
    NIRMALA SINGH
    • Website

    Related Posts

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    March 6, 2026

    IPO पैसा तैयार रखिए! आ रही है IPO की बाढ़, इन 9 कंपनियों में निवेश करने वालों की खुलेगी किस्मत?

    February 23, 2026

    India भारत के कुल निर्यात में 13.17% की शानदार बढ़ोतरी; जनवरी में 80.45 अरब डॉलर के पार पहुँचा आंकड़ा

    February 17, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    April 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    March 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    March 5, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    Politics

    कौन हैं जगदीश विश्वकर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे, जानें और भी बहुत कुछ

    October 2, 2025

    Arvind Kejriwal अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट

    June 24, 2024

    PM Modi: जी7 शिखर सम्मेलन से इतर मैक्रों, सुनक और जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की

    June 14, 2024

    Lok Sabha Speaker :लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव 26 जून को होंगे

    June 14, 2024
    World

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    By NIRMALA SINGHSeptember 1, 2026Updated:September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    By NIRMALA SINGHApril 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    By NIRMALA SINGHMarch 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    By Satyaday HindiMarch 5, 2026
    Copyright © 2023. Designed by Black Hole Studio.
    • Gujarati News
    • Ramat Jagat
    • Gujarati Bhajan
    • Gujju Media
    • Entertainment

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.