Close Menu
SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर
    • AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक
    • Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी
    • मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया
    • गुजरात शहरी विकास मिशन को मिलेगा ‘बेस्ट कम्युनिटी इम्पैक्ट प्रोजेक्ट अवॉर्ड’
    • Journalist Murder कलम पर हमला बर्दाश्त नहीं: अग्निवेश सिंह की हत्या के बाद पत्रकारों का हल्ला बोल, सरकार को अल्टीमेटम।
    • India नेसेट में गूंजी भारत-इजरायल की अटूट दोस्ती: ‘अनिश्चित दुनिया में ताकत का स्तंभ है हमारी साझेदारी’
    • Cricket कोलंबो में टूटा श्रीलंकाई प्रशंसकों का दिल: कीवी टीम ने दिखाया दम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    • Homepage
    • INDIA
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • World
    • Politics
    • Business
    • Lifestyle
    • Entertainment
    • Mobile
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Home - Politics - AAP Protest :दिल्ली में ‘आप’ का बवाल जारी, हिरासत में कई नेता-कार्यकर्ता
    Politics

    AAP Protest :दिल्ली में ‘आप’ का बवाल जारी, हिरासत में कई नेता-कार्यकर्ता

    NIRMALA SINGHBy NIRMALA SINGHMarch 26, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    AAP Protest :  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कथित शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने पीएम आवास पर विरोध प्रदर्शन का एलान किया है। जिसके चलते दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। साथ ही दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है।

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ा

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सचिवालय की ओर बढ़ गए हैं। इसी दौरान उन्होंने पुलिल बैरिकेड्स को तोड़ दिया।

    के.कविता को नौ अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा

    कथित शराब घोटाला मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में बीआरएस नेता के कविता पेश हुईं। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत को नौ अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

    आज के कविता की ईडी हिरासत हो रही खत्म, पहुंची कोर्ट

    बीआरएस नेता के कविता को आज राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया है। उनकी ईडी हिरासत खत्म हो रही है। उन्होंने कहा कि यह मनी लॉन्ड्रिंग का मामला नहीं है। बल्कि पॉलिटिकल लॉन्ड्रिंग केस है। यह बिलकुल गलत मामला है। हम जल्द ही बेदाग हो जाएंगे।

    आप के कई नेता और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया

    आम आदमी पार्टी ने अपने एक्स पर एक वीडियो के साथ पोस्ट साझा की। पोस्ट पर लिखा कि पीएम आवास की तरफ मार्च कर रहे  आप कार्यकर्ताओं को पटेल चौक मेट्रो पर हिरासत में लिया गया। प्रधानमंत्री मोदी को अब दिल्ली में फैले हजारों केजरीवालों से भी डर लगने लगा है। जब-जब मोदी डरता है, पुलिस को आगे करता है।

    आप के विधायक और कार्यकर्ता पुलिस की हिरासत में लिए गए

    दिल्ली मंत्री सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर पोस्ट साझा कर जानकारी दी है कि अभी प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे हमारे कुछ विधायक, पार्षद, पूर्व पार्षद और पार्टी के पदाधिकारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

    दिल्ली के आईटीओ पर भाजपा का बड़ा प्रदर्शन

    शराब घोटाला मामले में ईडी की हिरासत में चल रहे दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा आईटीओ पर बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है।

    पांच मिनट के अंदर इस जगह को खाली करें: दिल्ली पुलिस

    दिल्ली पुलिस ने आप प्रदर्शनकारियों के लिए पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर घोषणा की। पुलिस ने कहा कि धारा 144 लागू कर दी गई है। विरोध प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं है और पांच मिनट के अंदर इस जगह को खाली कर दिया जाना चाहिए।

    सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आप पार्टी पीएम आवास  का’घेराव’ कर रही है। इस दौरान कई नेता और कार्यकर्ता पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के पास पहुंच गए। जिन्हें हिरासत में लेकर बसों में भर दिया गया है।

    दिल्ली में उड़ गई अफवाह, सब्सिडी होगी खत्म

    दिल्ली में अफवाह उड़ाई गई है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सभी प्रकार की जनकल्याण योजनाओं पर मिल रही सब्सिडी खत्म कर दी जाएगी। इसे लेकर विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी किया है कि ऐसा कुछ नहीं है।

    योजना विभाग की सचिव निहारिका राय ने एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि यह महज एक अफवाह है और इस पर किसी को ध्यान देने की जरूरत नहीं है मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हिरासत में जाने के बाद भी जो सुविधाएं मिल रही हैं। वह पहले की तरह जारी रहेगी। किसी भी सुविधा को बंद नहीं किया जा रहा है।

    पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर प्रदर्शन

    अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली के पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर आम आदमी पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं का केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन। दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को डिटेन किया गया है।

    आप नेता हरजोत सिंह बैंस हिरासत में

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आप के पीएम आवास घेराव के विरोध के दौरान पुलिस ने पंजाब के मंत्री और आप नेता हरजोत सिंह बैंस को पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर से हिरासत में लिया। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस द्वारा पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के बाहर धारा 144 लागू की। साथ ही आप को प्रदर्शन की कोई अनुमति नहीं दी गई है।

    आप ने की डीपी कैंपेन की शुरुआत

    आम आदमी पार्टी ने ‘मोदी का सबसे बड़ा डर-केजरीवाल’ डीपी कैंपेन की शुरुआत की है। कैंपेन के तहत आम आदमी पार्टी के सभी नेता-कार्यकर्ता अपने सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी बदलेंगे। आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की चिंगारी को, उनकी प्रेरणा को घर घर तक पहुँचाएगा ये सोशल मीडिया कैंपेन हैं। आप नेता आतिशी की देशवासियों से अपील की है कि तानाशाही के विरुद्ध इस जंग में आवाज उठाने के लिए indiawithkejriwal.com से फोटो डाउनलोड कर उसे अपनी डीपी पर लगाएं।

    सीएम केजरीवाल ने दिए स्वास्थ मंत्रालय को निर्देश

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय की कस्टडी से एक और निर्देश दिए हैं। स्वास्थ मंत्रालय को लेकर निर्देश दिए गए हैं। आज सुबह 10 बजे स्वास्थ मंत्री सौरभ भारद्वाज प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं।

    दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशन बंद

    सुरक्षा कारणों से लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन, पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 3 और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 5 पर प्रवेश/निकास अगले आदेश तक बंद रहेगा।

    31 मार्च को रामलीला मैदान में विपक्ष की विशाल रैली

    आम आदमी पार्टी ने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार यानी आज पीएम आवास के घेराव की योजना बनाई है। वहीं, सभी विपक्षी दलों ने 31 मार्च को रामलीला मैदान में एक विशाल रैली का आयोजन करने की भी घोषणा की है।

    दिल्ली में आप का प्रदर्शन

    केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ राष्ट्रीय राजधानी समेत देशभर में आम आदमी पार्टी (आप) और अन्य राजनीतिक दलों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। आम आदमी पार्टी ने इस बार होली न मनाने का एलान किया था और पार्टी ने जगह-जगह पुतले फूंकते हुए विरोध प्रदर्शन किए। अब आप ने पीएम आवास को घेरने की तैयारी की है।

    दिल्ली में ‘आप’ का बवाल जारी, हिरासत में कई नेता-कार्यकर्ता; दिल्ली पुलिस ने की अपील

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कथित शराब घोटाले के मामले में गिरफ्तार के विरोध में आम आदमी पार्टी मोर्चा खोल रखा है। गिरफ्तारी के खिलाफ आप ने पीएम आवास के घेराव का एलान किया था। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी है।

     

    AAP Protest
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleMahakal Mandir :होली के दिन महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा.
    Next Article Holi 2024: पति अभिषेक, बेटी आराध्या और दोस्तों के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन का उत्सव
    NIRMALA SINGH
    • Website

    Related Posts

    कौन हैं जगदीश विश्वकर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे, जानें और भी बहुत कुछ

    October 2, 2025

    Arvind Kejriwal अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट

    June 24, 2024

    PM Modi: जी7 शिखर सम्मेलन से इतर मैक्रों, सुनक और जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की

    June 14, 2024
    Leave A Reply Cancel Reply

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    April 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    March 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    March 5, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    Politics

    कौन हैं जगदीश विश्वकर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे, जानें और भी बहुत कुछ

    October 2, 2025

    Arvind Kejriwal अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट

    June 24, 2024

    PM Modi: जी7 शिखर सम्मेलन से इतर मैक्रों, सुनक और जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की

    June 14, 2024

    Lok Sabha Speaker :लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव 26 जून को होंगे

    June 14, 2024
    World

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    By NIRMALA SINGHSeptember 1, 2026Updated:September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    By NIRMALA SINGHApril 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    By NIRMALA SINGHMarch 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    By Satyaday HindiMarch 5, 2026
    Copyright © 2023. Designed by Black Hole Studio.
    • Gujarati News
    • Ramat Jagat
    • Gujarati Bhajan
    • Gujju Media
    • Entertainment

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.