Close Menu
SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर
    • AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक
    • Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी
    • मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया
    • गुजरात शहरी विकास मिशन को मिलेगा ‘बेस्ट कम्युनिटी इम्पैक्ट प्रोजेक्ट अवॉर्ड’
    • Journalist Murder कलम पर हमला बर्दाश्त नहीं: अग्निवेश सिंह की हत्या के बाद पत्रकारों का हल्ला बोल, सरकार को अल्टीमेटम।
    • India नेसेट में गूंजी भारत-इजरायल की अटूट दोस्ती: ‘अनिश्चित दुनिया में ताकत का स्तंभ है हमारी साझेदारी’
    • Cricket कोलंबो में टूटा श्रीलंकाई प्रशंसकों का दिल: कीवी टीम ने दिखाया दम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    • Homepage
    • INDIA
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • World
    • Politics
    • Business
    • Lifestyle
    • Entertainment
    • Mobile
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Home - Business - 31 मार्च तक निपटाने हैं ये 4 जरूरी काम: इनकम टैक्स छूट के लिए करना है निवेश, सुकन्या और PPF में मिनिमम अमाउंट जमा करें
    Business

    31 मार्च तक निपटाने हैं ये 4 जरूरी काम: इनकम टैक्स छूट के लिए करना है निवेश, सुकन्या और PPF में मिनिमम अमाउंट जमा करें

    NIRMALA SINGHBy NIRMALA SINGHMarch 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    31 मार्च तक निपटाने हैं ये 4 जरूरी काम:  वित्त वर्ष 2023-24 का आखिरी महीना यानी मार्च खत्म होने वाला है। जरूरी काम निपटाने के लिए आपके पास बस कुछ ही दिन हैं। इन्हीं में से एक काम है सुकन्या और PPF में मिनिमम अमाउंट जमा करना। इसके अलावा अगर आप इनकम टैक्स छूट के लिए निवेश करना चाहते हैं तो आपको 31 मार्च तक निवेश करना होगा।

    हम आपको ऐसे ही 4 कामों के बारे में बता रहे हैं जो आपको 31 मार्च तक निपटाने हैं..

    1. सुकन्या और PPF में जमा करना है मिनिमम अमाउंट
    पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) और सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) अकाउंट को एक्टिव रखने के लिए इनमें मिनिमम इन्वेस्टमेंट करना जरूरी है। 31 मार्च 2024 तक PPF और SSY में पैसे नहीं डालने पर ये अकाउंट्स इनएक्टिव (बंद) हो सकते हैं। इन्हें दोबारा एक्टिव करवाने के लिए आपको जुर्माना देना पड़ेगा।

    आपको अपनी इन योजनाओं में मिनिमम निवेश बनाए रखना होता है, ताकि यह पता चल सके कि आपका खाता एक्टिव है। PPF अकाउंट वालों के लिए मिनिमम डिपॉजिट 500 रुपए है यानी आपको इसमें एक वित्त वर्ष में कम से कम 500 रुपए का निवेश करना होता है। सुकन्या समृद्धि योजना में अगर अकाउंट है तो आपको हर वित्त वर्ष में मिनिमम 250 रुपए जमा करने होते हैं।

    2. टैक्स सेविंग्स इन्वेस्टमेंट
    अगर आपने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अभी तक टैक्स इन्वेस्टमेंट नही किया है तो जल्द ही कर दें। आप PPF, सुकन्या समृद्धि योजना, 5 साल की FD और ELSS आदि में निवेश करके सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट ले सकते हैं। इसके लिए आपको इन स्कीम्स में 31 मार्च तक निवेश करना होगा।

    इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत आप कुल आय से 1.5 लाख रुपए की कटौती का दावा कर सकते हैं। आसान भाषा में इसे ऐसे समझें, आप धारा 80C के माध्यम से अपनी कुल कर योग्य आय से 1,50,000 रुपए तक कम कर सकते हैं।

    3. फास्टैग की KYC कराएं
    अगर आपने अपनी कार के फास्टैग की बैंक से KYC अपडेट नहीं कराई है तो आज ही करा लें, क्योंकि 31 मार्च के बाद बिना KYC वाले फास्टैग को बैंक डीएक्टिव या ब्लैकलिस्ट कर देंगे। इसके बाद फास्टैग में बैलेंस होने के बावजूद पेमेंट नहीं होगा।

    NHAI ने फास्टैग कस्टमर्स से भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के अनुसार फास्टैग के लिए KYC प्रक्रिया को पूरा करने को कहा है, ताकि बिना किसी परेशानी के फास्टैग की सुविधा मिलती रहे।

    4. SBI की अमृत कलश स्कीम में निवेश
    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की खास फिक्स डिपॉजिट स्कीम अमृत कलश इसी महीने 31 मार्च को खत्म होने वाली है। इसके तहत सीनियर सिटिजन को 7.6% और अन्य को 7.1% सालाना ब्याज दिया जा रहा है। इस फिक्स डिपॉजिट स्कीम में 400 दिन के लिए निवेश करना होता है।

     

    31 मार्च तक निपटाने हैं ये 4 जरूरी काम:
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIPL 2024: विराट कोहली ने इस खास मामले में कर डाली MS Dhoni की बराबरी
    Next Article IPL 2024 : CSK vs GT मैच चेन्नई में, दोनों ने ओपनिंग मुकाबले जीते; पॉसिबल प्लेइंग-11
    NIRMALA SINGH
    • Website

    Related Posts

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    September 1, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    March 6, 2026

    IPO पैसा तैयार रखिए! आ रही है IPO की बाढ़, इन 9 कंपनियों में निवेश करने वालों की खुलेगी किस्मत?

    February 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    April 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    March 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    March 5, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    Politics

    कौन हैं जगदीश विश्वकर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे, जानें और भी बहुत कुछ

    October 2, 2025

    Arvind Kejriwal अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट

    June 24, 2024

    PM Modi: जी7 शिखर सम्मेलन से इतर मैक्रों, सुनक और जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की

    June 14, 2024

    Lok Sabha Speaker :लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव 26 जून को होंगे

    June 14, 2024
    World

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    By NIRMALA SINGHSeptember 1, 2026Updated:September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    By NIRMALA SINGHApril 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    By NIRMALA SINGHMarch 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    By Satyaday HindiMarch 5, 2026
    Copyright © 2023. Designed by Black Hole Studio.
    • Gujarati News
    • Ramat Jagat
    • Gujarati Bhajan
    • Gujju Media
    • Entertainment

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.