Close Menu
SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर
    • AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक
    • Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी
    • मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया
    • गुजरात शहरी विकास मिशन को मिलेगा ‘बेस्ट कम्युनिटी इम्पैक्ट प्रोजेक्ट अवॉर्ड’
    • Journalist Murder कलम पर हमला बर्दाश्त नहीं: अग्निवेश सिंह की हत्या के बाद पत्रकारों का हल्ला बोल, सरकार को अल्टीमेटम।
    • India नेसेट में गूंजी भारत-इजरायल की अटूट दोस्ती: ‘अनिश्चित दुनिया में ताकत का स्तंभ है हमारी साझेदारी’
    • Cricket कोलंबो में टूटा श्रीलंकाई प्रशंसकों का दिल: कीवी टीम ने दिखाया दम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    • Homepage
    • INDIA
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • World
    • Politics
    • Business
    • Lifestyle
    • Entertainment
    • Mobile
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Home - Politics - Loksabha Elections 2024: कर्नाटक की इस सीट पर कांग्रेस Vs कांग्रेस
    Politics

    Loksabha Elections 2024: कर्नाटक की इस सीट पर कांग्रेस Vs कांग्रेस

    NIRMALA SINGHBy NIRMALA SINGHMarch 28, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Loksabha Elections 2024 :

    मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मैसुरु में पत्रकारों से कहा कि यह सच है कि कोलार (Lok Sabha Election 2024) में असंतोष है, लेकिन अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे का सौहार्दपूर्ण ढंग से समाधान किया जाएगा.

    लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही कर्नाटक में कांग्रेस इन दिनों पार्टी की अंदरूनी कलह से जूझ रही है. कोलार सीट को लेकर पार्टी में खींचतान देखी जा रही है. कोलार सीट पूर्व सांसद के दामाद को दिए जाने पर कांग्रेस के पांच विधायकों ने इस्तीफे की धमकी दी है. Congress के पांच विधायकों ने बुधवार को धमकी दी कि यदि पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री के. एच. मुनियप्पा के दामाद चिक्का पेद्दन्ना को आगामी लोकसभा चुनाव में कोलार से टिकट दिया गया तो वे इस्तीफा दे देंगे. हालांकि पार्टी ने अभी तक इस क्षेत्र में अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है.

    साल 1991 से, कोलार निर्वाचन क्षेत्र से केएच मुनियप्पा ने जीत हासिल की है, जो अब सिद्धारमैया कैबिनेट में खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री हैं. वह अब अपने दामाद चिक्का पेद्दन्ना के लिए टिकट मांग रहे हैं. भले ही पार्टी ने अभी तक उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया है, लेकिन एक मंत्री समेत कोलार जिले के तीन विधायक और विधान परिषद के दो सदस्य (एमएलसी) पहले ही प्रस्तावित कदम पर इस्तीफा देने की धमकी दे चुके हैं.

    कांग्रेस में कोलार सीट पर रार 

    सभी विधायक पेद्दन्ना की उम्मीदवारी का विरोध कर रहे हैं. दरअसल पेद्दन्ना को टिकट मिलने से अनुसूचित जाति के वामपंथी धड़े को प्रतिनिधित्व मिलेगा. कोलार जिले के तीन विधायकों कोलार से कोथुर जी मंजूनाथ, मालूर से के. वाई. नांजेगौड़ा और चिंतामणि क्षेत्र से एम. सी. सुधाकर और दो विधानपरिषद सदस्यों (एमएलसी) अनिल कुमार और नसीर अहमद (मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के राजनीतिक सचिव) का कहना है कि अनुसूचित जाति के दक्षिणपंथी धड़े के उम्मीदवार को टिकट दिया जाना चाहिए.  सुधाकर सिद्धरमैया मंत्रिमंडल में उच्च शिक्षा मंत्री हैं.

    जिले के कांग्रेस के एक अन्य विधायक एस. एन. नारायणस्वामी (बंगारापेट) ने भी कहा कि अनुसूचित जाति के दक्षिणपंथी धड़े के उम्मीदवार को टिकट दिया जाना चाहिए, और पार्टी के कोलार सीट पर उम्मीदवार के बारे में फैसला करने के बाद वह अपने अगले कदम के संबंध में फैसला करेंगे. वहीं पार्टी के सूत्रों ने कहा, “पार्टी में कोलार के दो गुटों के बीच यह वर्चस्व की लड़ाई है, जिनमें से एक का नेतृत्व खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री के. एच. मुनियप्पा और दूसरे का नेतृत्व कर्नाटक विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष के. आर. रमेश कुमार कर रहे हैं.”

    कांग्रेस के 5 विधायक और 2 MLC इस्तीफा देने पर अड़े

    दोनों एमएलसी ने परिषद के सभापति बसवराज होरत्ती से मुलाकात की और इसके बाद पत्रकारों को अपना इस्तीफा दिखाया.विधायकों ने हालांकि बाद में कहा कि उन्होंने सिद्धरमैया और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डी के शिवकुमार के निर्देशों के बाद अभी इस संबंध में इंतजार करने का फैसला किया है. इस बीच शहरी विकास मंत्री बी. एस. सुरेश विधायकों से मिलने के लिए ‘विधान सौध’ पहुंचे और उन्हें इस्तीफा न देने के लिए मनाने की कोशिश की. सुरेश ने पत्रकारों से कहा, “यह पता चलने पर कि विधायक नाराज हैं, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, पार्टी महासचिव और पार्टी अध्यक्ष ने मुझसे उन्हें मनाने के लिए कहा, और इस मुद्दे का सौहार्दपूर्ण ढंग से समाधान किया जाएगा. मैंने उन्हें भी यही बात बताई है और वे सहमत हो गए हैं.”

    सुरेश ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री दोनों के बेंगलुरु वापस आने के बाद इस मुद्दे पर चर्चा की जाएगी. उन्होंने कहा कि अभी तक कोलार सीट पर उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है और एक दो दिन में उम्मीदवार की घोषणा कर दी जायेगी. सुधाकर ने कहा, “मंत्री सुरेश ने हमें पार्टी नेतृत्व के निर्देशों से अवगत कराया है,  हम देखेंगे कि पार्टी नेतृत्व क्या कहता है और अपनी अगली कार्यवाही तय करेंगे.” उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है, बल्कि विधानसभा सचिवालय से त्यागपत्र का निर्धारित प्रारूप ले लिया है.

    सभी बातों पर कांग्रेस आलाकमान करे विचार

    नांजेगौड़ा ने कहा कि विधायकों ने एक साथ मिलकर लोकसभा उम्मीदवार के बारे में पार्टी आलाकमान के साथ अपनी राय साझा की थी. घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुनियप्पा ने कहा कि हाल में एक बैठक के दौरान निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस के सभी नेताओं ने निर्णय लिया था कि हर कोई आलाकमान, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के फैसले को मानेगा. उन्होंने कहा, “आज एक नया घटनाक्रम हुआ है, मैं इसके बारे में नहीं जानता, मैं पार्टी के फैसले का पालन करूंगा.” वहीं मुनियप्पा ने कहा, “मैं पार्टी का एक अनुशासित सिपाही हूं और उम्मीद करता हूं कि आलाकमान इन सभी चीजों पर विचार करके फैसला लेगा.”

    कोलार सीट पर अब तक उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं

    मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मैसुरु में पत्रकारों से कहा कि यह सच है कि कोलार में असंतोष है, लेकिन अभी तक उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे का सौहार्दपूर्ण ढंग से समाधान किया जायेगा।

    उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रमुख शिवकुमार ने कारवाड़ में कहा कि पार्टी ने अभी तक उम्मीदवार के संबंध में फैसला नहीं किया है और किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है और सभी को पार्टी अनुशासन का पालन करना चाहिए. उन्होंने कहा, “मैंने सभी से बात की है, वे सहमत हैं, मैं बेंगलुरु वापस जा रहा हूं और सब कुछ सुलझा लूंगा. हमें राज्य और पार्टी हित को ध्यान में रखना होगा.” इस बीच, होरत्ती ने कहा कि एमएलसी ने अभी तक अपना इस्तीफा नहीं सौंपा है और उन्होंने समय मांगा था. उन्होंने कहा, “उन्होंने इस्तीफा देने के लिए समय मांगा था, लेकिन अब वह इस्तीफा नहीं देना चाहते. मैं उनसे जबरदस्ती नहीं ले सकता. यदि वह देंगे तो मैं स्वीकार कर लूंगा.”

    Loksabha Elections 2024
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleKANGANA V/S SUPRIYA :“छोटी काशी” मंडी बनी हॉट सीट
    Next Article ANURAG THAKUR: 30 साल पहले स्पेस सेक्टर खोलते तो आज गूगल मैप नहीं देखते – Anurag Thakur
    NIRMALA SINGH
    • Website

    Related Posts

    कौन हैं जगदीश विश्वकर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे, जानें और भी बहुत कुछ

    October 2, 2025

    Arvind Kejriwal अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट

    June 24, 2024

    PM Modi: जी7 शिखर सम्मेलन से इतर मैक्रों, सुनक और जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की

    June 14, 2024
    Leave A Reply Cancel Reply

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    April 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    March 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    March 5, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    Politics

    कौन हैं जगदीश विश्वकर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे, जानें और भी बहुत कुछ

    October 2, 2025

    Arvind Kejriwal अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट

    June 24, 2024

    PM Modi: जी7 शिखर सम्मेलन से इतर मैक्रों, सुनक और जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की

    June 14, 2024

    Lok Sabha Speaker :लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव 26 जून को होंगे

    June 14, 2024
    World

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    By NIRMALA SINGHSeptember 1, 2026Updated:September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    By NIRMALA SINGHApril 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    By NIRMALA SINGHMarch 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    By Satyaday HindiMarch 5, 2026
    Copyright © 2023. Designed by Black Hole Studio.
    • Gujarati News
    • Ramat Jagat
    • Gujarati Bhajan
    • Gujju Media
    • Entertainment

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.