Close Menu
SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर
    • AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक
    • Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी
    • मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया
    • गुजरात शहरी विकास मिशन को मिलेगा ‘बेस्ट कम्युनिटी इम्पैक्ट प्रोजेक्ट अवॉर्ड’
    • Journalist Murder कलम पर हमला बर्दाश्त नहीं: अग्निवेश सिंह की हत्या के बाद पत्रकारों का हल्ला बोल, सरकार को अल्टीमेटम।
    • India नेसेट में गूंजी भारत-इजरायल की अटूट दोस्ती: ‘अनिश्चित दुनिया में ताकत का स्तंभ है हमारी साझेदारी’
    • Cricket कोलंबो में टूटा श्रीलंकाई प्रशंसकों का दिल: कीवी टीम ने दिखाया दम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    • Homepage
    • INDIA
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • World
    • Politics
    • Business
    • Lifestyle
    • Entertainment
    • Mobile
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Home - Politics - ARVIND KEJRIWAL : केजरीवाल को 15 दिन क लिए भेज दिया गया जेल
    Politics

    ARVIND KEJRIWAL : केजरीवाल को 15 दिन क लिए भेज दिया गया जेल

    NIRMALA SINGHBy NIRMALA SINGHApril 1, 2024No Comments10 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    ARVIND KEJRIWAL :

    पश्चिम बंगाल में आए तूफान से भारी नुकसान हुआ है. इसके अलावा आज राउज एवेन्यू कोर्ट में अरविंद केजरीवाल की पेशी हुई. के. कविता की अतंरिम जमानत पर भी सुनवाई अदालत में होनी है.

    केजरीवाल को तिहाड़ जेल ले जा रही पुलिस, 15 अप्रैल तक वहां रहेंगे दिल्ली CM

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पुलिस तिहाड़ जेल ले जा रही है. उन्हें 15 अप्रैल तक जेल भेज दिया गया है. केजरीवाल को आज ईडी हिरासत खत्म होने पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था. ईडी ने आगे कस्टडी नहीं मांगी थी, जिसके बाद कोर्ट ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का फैसला लिया.

    Arvind Kejriwal News: चुनाव के वक्त जेल में डालना था मकसद- सुनीता केजरीवाल

    अरविंद केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि इनका एक ही मकसद है चुनाव के वक्त में जेल में डालना है. देश की जनता इनको जवाब देगी. दिल्ली पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट की लॉकअप में अभी अरविंद केजरीवाल बंद हैं. दोपहर ढाई बजे अरविंद केजरीवाल को भारी सुरक्षा के बीच तिहाड़ जेल ले जाया जाएगा. उस रूट पर भी पुलिस स्टाफ तैनात रहेगा. सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टरों ने अरविंद केजरीवाल का मेडिकल किया जाएगा. जेल पहुंचते ही जेल में भी मेडिकल होगा.

    Katchatheevu Issue: पी. चिदंबरम का पलटवार

    कच्चातिवु मुद्दे पर पीएम मोदी के ट्वीट और विदेश मंत्री एस जयशंकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कांग्रेस नेता और राज्य सभा सांसद पी चिदंबरम ने कहा कि यह बेतुका आरोप है. यह समझौता 1974 और 1976 में हुआ था. पीएम मोदी एक हालिया RTI जवाब का जिक्र कर रहे हैं, उन्हें 27 जनवरी 2015 के RTI जवाब का जिक्र करना चाहिए, जब विदेश मंत्री एस जयशंकर विदेश सचिव थे. उस जवाब में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि बातचीत के बाद यह द्वीप अंतरराष्ट्रीय सीमा के श्रीलंकाई हिस्से में है. इंदिरा गांधी ने क्यों स्वीकार किया कि यह श्रीलंका का है? चूंकि श्रीलंका में 6 लाख तमिल पीड़ित थे, इसलिए उन्हें शरणार्थी के रूप में भारत आना पड़ा. इस समझौते के परिणामस्वरूप 6 लाख तमिल भारत आए और वे यहां सभी मानवाधिकारों के साथ स्वतंत्रता का आनंद ले रहे हैं.

    Arvind Kejriwal Medical: अरविंद केजरीवाल का जेल के अस्पताल में होगा मेडिकल

    दिल्ली की तिहाड़ जेल में ही दो मुख्य अस्पताल हैं. अरविंद केजरीवाल का मेडिकल भी तिहाड़ जेल के अस्पताल में ही होगा. केजरीवाल का मेडिकल एक डॉक्टर और उनकी टीम करेगी. मेडिकल में BP, शुगर चेक करेंगे. उनकी मेडिकल हिस्ट्री पूछी जाएगी. इसके बाद अरविंद केजरीवाल को उनके सेल में भेज दिया जाएगा.

    Arvind Kejriwal Tihar Jail: थोड़ी देर में तिहाड़ ले जाए जाएंगे अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, अभी कुछ देर में ही अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से तिहाड़ ले जाया जाएगा. इसमें 10-15 मिनट लग सकते हैं. अभी अरविंद केजरीवाल अपने करीबियों से मुलाकात कर रहे हैं. उधर, तिहाड़ जेल के गेट नंबर 3 की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. माना जा रहा है कि इसी गेट से केजरीवाल की जेल में एंट्री कराई जाएगी.

    Arvind Kejriwal Judicial Custody: 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे अरविंद केजरीवाल

    शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट से झटका लगा है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. ईडी ने अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की मांग की थी, जिसे कोर्ट ने मान लिया है.

    Arvind Kejriwal Custody: ED ने नहीं मांगी अरविंद केजरीवाल की रिमांड

    राउज एवेन्यू कोर्ट में ED ने अरविंद केजरीवाल की रिमांड की मांग नहीं की है. ईडी ने कोर्ट में अरविंद केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग की है. हालांकि, आने वाले समय में अगर रिमांड की जरूरत पड़ती है तो ईडी आगे दोबारा ईडी की मांग कर सकती है. ईडी ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं.

    Arvind Kejriwal Case Hearing: राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किए गए अरविंद केजरीवाल

    सीएम अरविंद केजरीवाल को आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया. पेशी से पहले कोर्ट परिसर में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जो कर रह रहे हैं वह देश के लिए अच्छा नहीं है. अरविंद केजरीवाल की ईडी रिमांड आज खत्म हो रही है. सूत्रों के मुताबिक, ईडी अरविंद केजरीवाल को न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग कर सकती है.

    Sukma Encounter Update: सुकमा एनकाउंटर अपडेट

    सुकमा में चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में जवानों को एक नक्सली का शव मिला है. इसके साथ ही मौके से एक BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) भी बरामद किया गया है. अब भी जवानों की सर्चिंग जारी है. एसपी किरण चव्हाण ने इसकी पुष्टि की है. जवान इलाके में और नक्सलियों की तलाश कर रहे हैं.

    Arvind Kejriwal Custody: आज अरविंद केजरीवाल की कस्टडी की मांग नहीं करेगी ED

    सूत्रों के मुताबिक, ED आज अरविंद केजरीवाल की पुलिस कस्टडी की मांग नहीं करेगी. ED न्यायिक हिरासत में भेजने की मांग करेगी. ED ने केजरीवाल के पूछताछ के लिए जारी समन पर पेश न होने के चलते दो शिकायत कोर्ट में दायर की थीं. राउज एवेन्यु कोर्ट में इसकी सुनवाई 19 अप्रैल के लिए टल गई है. अरविंद केजरीवाल के वकील ने ED की ओर से दाखिल जवाब पर और वक्त दिए जाने की मांग की थी.

    Mathura Idgah Case: ईदगाह की सीढ़ियों पर पूजा मामले में एक्शन

    मथुरा में ईदगाह की सीढ़ियों पर बने कूप के पूजन के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है. श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में याचिकाकर्ता दिनेश शर्मा को भी पुलिस ने हिरासत में लिया. कूप पूजन करने जा रहे तीन लोग हिरासत में लिए गए. यह मथुरा के थाना गोविंद नगर क्षेत्र का मामला है.

    Sukma Encounter: सुकमा एनकाउंटर में मारा गया नक्सली

    छत्तीसगढ़ में सुकमा के टेटमड़गु इलाके में जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई है. सर्चिंग पर निकले डीआरजी, कोबरा 208 और 204 बटालियन के जवानों और नक्सलियों के बीच फायरिंग हो रही है. 1 नक्सली के मारे जाने की खबर भी है. मौके से हथियार और भारी मात्रा में नक्सल सामग्री बरामद होने की खबर मिली है. सर्च ऑपरेशन जारी है.

    S. Jaishankar Press Conference: एस. जयशंकर की प्रेस कॉन्फ्रेंस

    विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आज बीजेपी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. एस. जयशंकर ने कहा कि कांग्रेस-DMK को तमिलनाडु के हितों से मतलब नहीं है. कच्चातीवू पर इनका रुख चिंताजनक है. 1974 में, भारत और श्रीलंका ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जहां उन्होंने एक समुद्री सीमा खींची. इस दौरान कच्चातीवू को सीमा के श्रीलंकाई पक्ष पर रखा गया.

    UP Police Operation: मर चुके माफियाओं की वांटेड पत्नियों की तलाश तेज

    पुलिस की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शुमार शाहिस्ता, जैनब और अफशां अंसारी की तलाश के लिए नए सिरे से जल्द अभियान शुरू होगा. मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी यूपी पुलिस की वांटेड और 75 हजार की इनामी हैं. अफशां के खिलाफ ईडी के मनी लॉन्ड्रिंग के मुकदमे समेत 12 केस हैं. लंबे समय से अफशां फरारी काट रही हैं. वांटेड होने के कारण आखिरी समय में मुख्तार की जनाजे में शामिल नहीं हो पाईं. माफिया ब्रदर्स अतीक और अशरफ की पत्नी के साथ अतीक की बहन नूरी की भी तलाश तेज होगी. शाहिस्ता पर 50 हजार रुपये का इनाम है.

    Toll Tax: आचार संहिता के चलते अभी लागू नहीं होंगी बढ़ी हुई दरें

    नए वित्तीय वर्ष में हाइवे पर टोल वसूली की बढ़ी हुई दरें चुनाव आचार संहिता के चलते फिलहाल लागू नहीं होंगी. इससे हाइवे पर सफर करने वालों को बड़ी राहत मिली है. अब आचार संहिता हटने के बाद ही टोल की दरों में बदलाव के आसार हैं. इससे हाइवे पर चलना फिलहाल महंगा नहीं होगा. आचार संहिता लागू रहने तक राहत रहेगी.

    Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी की मौत के बाद बेटा अब्बास बदहवास

    माफिया मुख्तार अंसारी की मौत की खबर सुनने के बाद से कासगंज जेल में बंद उसका बेटा अब्बास अंसारी बदहवास है. अब्बास अंसारी का हाल जानने के लिए मुख्तार अंसारी का परिवार कासगंज जाएगा. अब्बास अंसारी की पत्नी निखत अंसारी भी कासगंज जेल में उससे मिलने जाएगी. अब्बास के परिवार के अन्य सदस्य भी मुलाकात के लिए कासगंज जेल जाएंगे. जरूरी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए परिवार के लोग जेल में अब्बास अंसारी से मिलेंगे.

    Shri Krishna Janmabhoomi Case: श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद पर सुनवाई आज

    मथुरा में जारी श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह विवाद का मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट में है. आज एक बार फिर इस मामले को लेकर वहां सुनवाई होगी. मथुरा कोर्ट में दाखिल 18 मामलों में एक साथ इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई चल रही है. शाही ईदगाह कमेटी के वकीलों की तरफ से कोर्ट में पक्ष रखा जाएगा. जस्टिस मयंक कुमार जैन की सिंगल बेंच मामले में सुनवाई कर रही है. शाही ईदगाह परिसर की पूरी जमीन मंदिर ट्रस्ट को सौंपने की मांग की जा रही है. ईदगाह परिसर का ASI सर्वे और अमीन सर्वे की भी मांग रखी गई है. ईदगाह कमेटी पूजा स्थल अधिनियम 1991 का हवाला हाईकोर्ट में दे रही है. ये पूरा विवाद 13.37 एकड़ जमीन के मालिकाना हक को लेकर है. इस जमीन के 11 एकड़ में श्रीकृष्ण मंदिर है और 2.37 एकड़ हिस्सा शाही ईदगाह मस्जिद के पास है. हिंदू पक्ष यहां श्रीकृष्ण जन्मभूमि होने का दावा करता है. 2022 में सिविल जज ने शाही ईदगाह मस्जिद का अमीन के जरिए सर्वे का आदेश दिया. अब हिंदू पक्ष ने मस्जिद को हटाने की मांग की है. वहीं, मुस्लिम पक्ष प्लेसेस ऑफ वर्शिप एक्ट की दलील देता है.

    K. Kavitha Case Hearing: के. कविता की जमानत पर सुनवाई आज

    दिल्ली आबकारी नीति मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गिरफ्तार बीआरएस नेता के. कविता के लिए आज बेहद अहम दिन हैं. दिल्ली की राउज एवन्यू कोर्ट आज के. कविता की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई करेगी. के. कविता ने अपने बेटे की परीक्षा का हवाला देकर कोर्ट में अंतरिम जमानत याचिका लगाई है. दिल्ली आबकारी नीति मामले में ED ने के. कविता को 15  मार्च को गिरफ्तार किया है और रिमांड में लेकर उनसे पूछताछ की थी. जिसके बाद कोर्ट ने के. कविता को 9 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. ईडी ने के. कविता को दिल्ली शराब घोटाले की मास्टरमांइड बताया था. के. कविता शराब कारोबारियों की साउथ लॉबी के साथ जुड़ी थीं और AAP के बड़े नेताओं के साथ साजिश में शामिल थी. के. कविता ने विजय नायर से भी मुलाकात की थी. और नायर ने ही के. कविता को नई आबकारी नीति में बदलाव के बारे में बताया था. EC ने अपनी रिमांड कॉपी में एक चैट में के. कविता को 33% हिस्सेदारी का भी जिक्र किया था.

    Arvind Kejriwal Custody: कस्टडी से निर्देश कैसे दे रहे अरविंद केजरीवाल?

    अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री के पद के हटाने को लेकर भी दिल्ली हाईकोर्ट में एक अर्जी दाखिल की गई है. सुरजीत सिंह यादव नाम के शख्स ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर केजरीवाल को दिल्ली के सीएम पद से हटाने की मांग की है. जिस पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है. हाईकोर्ट में याचिका दायर कर इस बात की जांच की भी मांग गई है कि ED की हिरासत में रहते हुए अरविंद केजरीवाल के निर्देश दिल्ली की मंत्री आतिशी तक कैसे पहुंचे.

     

    ARVIND KEJRIWAL
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleLok Sabha Election: एक, दो नहीं 800 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बदल लिया पाला
    Next Article SBI: SBI के करोड़ों ग्राहकों को झटका, नहीं कर पाएंगे पैसा ट्रांसफर
    NIRMALA SINGH
    • Website

    Related Posts

    कौन हैं जगदीश विश्वकर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे, जानें और भी बहुत कुछ

    October 2, 2025

    Arvind Kejriwal अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट

    June 24, 2024

    PM Modi: जी7 शिखर सम्मेलन से इतर मैक्रों, सुनक और जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की

    June 14, 2024
    Leave A Reply Cancel Reply

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    April 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    March 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    March 5, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    Politics

    कौन हैं जगदीश विश्वकर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे, जानें और भी बहुत कुछ

    October 2, 2025

    Arvind Kejriwal अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट

    June 24, 2024

    PM Modi: जी7 शिखर सम्मेलन से इतर मैक्रों, सुनक और जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की

    June 14, 2024

    Lok Sabha Speaker :लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव 26 जून को होंगे

    June 14, 2024
    World

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    By NIRMALA SINGHSeptember 1, 2026Updated:September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    By NIRMALA SINGHApril 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    By NIRMALA SINGHMarch 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    By Satyaday HindiMarch 5, 2026
    Copyright © 2023. Designed by Black Hole Studio.
    • Gujarati News
    • Ramat Jagat
    • Gujarati Bhajan
    • Gujju Media
    • Entertainment

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.