Close Menu
SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर
    • AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक
    • Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी
    • मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया
    • गुजरात शहरी विकास मिशन को मिलेगा ‘बेस्ट कम्युनिटी इम्पैक्ट प्रोजेक्ट अवॉर्ड’
    • Journalist Murder कलम पर हमला बर्दाश्त नहीं: अग्निवेश सिंह की हत्या के बाद पत्रकारों का हल्ला बोल, सरकार को अल्टीमेटम।
    • India नेसेट में गूंजी भारत-इजरायल की अटूट दोस्ती: ‘अनिश्चित दुनिया में ताकत का स्तंभ है हमारी साझेदारी’
    • Cricket कोलंबो में टूटा श्रीलंकाई प्रशंसकों का दिल: कीवी टीम ने दिखाया दम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    • Homepage
    • INDIA
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • World
    • Politics
    • Business
    • Lifestyle
    • Entertainment
    • Mobile
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Home - Business - Vistara crisis: टाटा ग्रुप की दो एयरलाइन, एअर इंडिया और विस्तारा का मर्जर
    Business

    Vistara crisis: टाटा ग्रुप की दो एयरलाइन, एअर इंडिया और विस्तारा का मर्जर

    NIRMALA SINGHBy NIRMALA SINGHApril 9, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Vistara crisis:

    (Tata Group) की दो एयरलाइन- एअर इंडिया और विस्तारा मर्जर होने वाला है। नए सैलरी स्ट्रक्चर में विस्तारा के पायलटों का वेतन का कम हो जाएगा जिसका वे विरोध कर रहे हैं। उनकी यह भी शिकायत है कि एयरलाइन उन्हें पर्याप्त आराम करने नहीं दे रही। विस्तारा के CEO का कहना है कि उनकी पायलटों से बात हुई है और एयरलाइन पायलटों की समस्याओं को लेकर गंभीर है।

    पिछले कुछ समय से टाटा ग्रुप और सिंगापुर एयरलाइंस के मालिकाना हक वाली एयरलाइन विस्तारा (Vistara) से सफर करने वाले यात्री परेशान हैं। विस्तारा की बहुत-सी फ्लाइट कैंसिल हो जा रही हैं और कई फ्लाइट डिले भी हो रही हैं। विस्तारा लगातार इस समस्या से निपटने की कोशिश कर रही है।

    आइए जानते हैं कि विस्तारा फ्लाइट कैंसिल और डिले होने की समस्या से क्यों जूझ रही है? उसके पायलट उड़ान भरने से मना क्यों कर रहे हैं? पायलटों की डिमांड क्या है और इस पर विस्तारा और उसके सीईओ विनोद कन्नन का क्या रुख है?

    What is the root of Vistara crisis?

    विस्तारा संकट की सबसे बड़ी वजह है, टाटा ग्रुप की दो एयरलाइन, एअर इंडिया और विस्तारा का मर्जर। इससे विस्तारा के पायलटों का सैलरी स्ट्रक्चर बदलेगा और उनका वेतन कम हो जाएगा, जिसका वे विरोध कर रहे हैं।

    दरअसल देश में एविएशन सेक्टर की शुरुआत टाटा ग्रुप ने ही की थी, साल 1932 में टाटा एयरलाइंस के साथ। लेकिन, साल 1953 में सरकार ने टाटा एयरलाइंस को राष्ट्रीयकृत करके अपने अधिकार में ले लिया और नाम रख दिया, एअर इंडिया।

    अगले कुछ दशक तक एअर इंडिया के CEO टाटा ग्रुप के जेआरडी टाटा ही रहे। मगर, टाटा को हमेशा अपनी एयरलाइन ना होने की कमी खलती थी। लिहाजा, उसने साल 2013 में विस्तारा की नींव रखी। लेकिन, तब तक एअर इंडिया की हालत खस्ता हो चुकी थी और सरकार उसे बेचने की जुगत में थी।

    टाटा ग्रुप का एअर इंडिया के साथ भावनात्मक लगाव था। इसलिए उसने साल 2021 में इसे सरकार से खरीद लिया। लेकिन, इससे समस्या यह हो हुई कि टाटा ग्रुप के पास दो एयरलाइन हो गईं। ऐसे में उसने दोनों के मर्जर का फैसला किया, जिसका असर विस्तारा के पायलटों के सैलरी स्ट्रक्चर पर पड़ रहा है।

    What are the pilots complaining?

    पायलट एअर इंडिया और विस्तारा के मर्जर के बाद बनने वाली नई यूनिट में अपने सैलरी स्ट्रक्चर से नाखुश हैं।  इसमें उनका वेतन कम हो जाएगा। मसला सिर्फ नए सैलरी स्ट्रक्चर का नहीं है। विस्तारा के पायलट यह भी चाहते हैं कि एविएशन रेगुलेटर DGCA ने पायलटों के आराम के जो नए नियम बनाए हैं, उन्हें भी जल्द लागू किया जाए। साथ ही, अगर विस्तारा फ्लाइट में इजाफा करती है, तो उस हिसाब से एडवांस में पायलटों का बफर भी तैयार रखे।

    पायलटों का आरोप है कि नए रोस्टर से उन्हें आराम के लिए पर्याप्त वक्त नहीं मिल पाता, जिससे उनकी निजी जिंदगी भी प्रभावित हो रही है। यही वजह है कि बहुत से पायलट सिक लीव यानी बीमारी वाली छुट्टी पर चले गए हैं, जिससे एयरलाइन के संचालन पर बुरा असर पड़ा है।

    हालांकि, विस्तारा के साथ दिक्कत यह कि उसके करीब 200 पायलट ट्रेनिंग पीरियड में है। इससे सीनियर पायलटों पर काम का बोझ बढ़ गया है। एक तो थकाऊ काम, दूसरे सैलरी स्ट्रक्चर में वेतन कम करने की तैयारी पायलटों की नाराजगी को और बढ़ा रही है।

    साथ ही, पायलटों को मर्जर की वजह से अपना भविष्य भी अनिश्चित लग रहा, जिसकी प्रक्रिया अगले साल यानी 2025 के मध्य तक पूरी होने वाली है।

    Vistara’s flight operation shaky

    पायलटों का विरोध विस्तारा पर काफी भारी पड़ रहा है। इसके चलते उसे 200 से अधिक फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी है। डिले वाली उड़ानों की तादाद तो 300 के पार पहुंच चुकी है। इससे 30 हजार से अधिक यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी है। विस्तारा ने ज्यादातर यात्रियों को या तो रिफंड दिया है, या फिर किसी अन्य फ्लाइट में शिफ्ट कराया है।

    इससे विस्तारा की साख को धक्का तो लगा ही है, साथ ही आर्थिक तौर पर भी बड़ा नुकसान हुआ है। एक अनुमान के मुताबिक, फ्लाइट के कैंसिल और डिले होने से विस्तारा को 15 करोड़ रुपये से अधिक की चपत लगी है।

    EO hopes to resolve the crisis soon

    हालांकि, विस्तारा के सीईओ विनोद कन्नन ( Vinod Kannan) को उम्मीद है कि यह संकट जल्द सुलझ जाएगा। कन्नन ही एअर इंडिया और विस्तारा के मर्जर का भी काम देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने पायलटों के साथ चर्चा की है और हम मौजूदा रोस्टरिंग सिस्टम की समीक्षा करेंगे। साथ ही, सैलरी स्ट्रक्चर में भी जरूरी बदलाव किया जाएगा।

    कन्नन ने इस बार पर भी जोर दिया है कि विस्तारा छोड़ने वाले अधिकारियों या फिर कर्मचारियों की संख्या में भी कोई असामान्य उछाल नहीं आया है। साथ ही, उन्होंने इन आशंकाओं को भी खारिज किया है कि मर्जर की वजह से पायलटों का भविष्य अनिश्चित है। उन्होंने कहा कि हमारे बेड़े में लगातार नए विमान शामिल होने वाले हैं, जिसके चलते हम नई हायरिंग तक कर रहे हैं।

    विस्तारा में कुल 6,500 लोग काम करते हैं, जिनमें से 1,000 पायलट हैं। कन्न ने कहा कि कुछ ऐसे पायलट हैं, जिन्हें ज्यादा उड़ान भरना पसंद है। लेकिन, कुछ को यह नहीं पसंद है। हम सबका फीडबैक लेकर रोस्टर में जरूरी सुधार करेंगे।

    Vistara crisis:
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleiPhone 15 Plus : iPhone 15 Plus से इस मामले में कम होगा iPhone 16 Plus, इस खास फीचर्स की डिटेल आई सामने
    Next Article Vinayak Chaturthi: विनायक चतुर्थी 2024: तिथि, समय,अनुष्ठान और महत्व
    NIRMALA SINGH
    • Website

    Related Posts

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    September 1, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    March 6, 2026

    IPO पैसा तैयार रखिए! आ रही है IPO की बाढ़, इन 9 कंपनियों में निवेश करने वालों की खुलेगी किस्मत?

    February 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    April 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    March 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    March 5, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    Politics

    कौन हैं जगदीश विश्वकर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे, जानें और भी बहुत कुछ

    October 2, 2025

    Arvind Kejriwal अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट

    June 24, 2024

    PM Modi: जी7 शिखर सम्मेलन से इतर मैक्रों, सुनक और जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की

    June 14, 2024

    Lok Sabha Speaker :लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव 26 जून को होंगे

    June 14, 2024
    World

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    By NIRMALA SINGHSeptember 1, 2026Updated:September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    By NIRMALA SINGHApril 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    By NIRMALA SINGHMarch 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    By Satyaday HindiMarch 5, 2026
    Copyright © 2023. Designed by Black Hole Studio.
    • Gujarati News
    • Ramat Jagat
    • Gujarati Bhajan
    • Gujju Media
    • Entertainment

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.