Close Menu
SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर
    • AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक
    • Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी
    • मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया
    • गुजरात शहरी विकास मिशन को मिलेगा ‘बेस्ट कम्युनिटी इम्पैक्ट प्रोजेक्ट अवॉर्ड’
    • Journalist Murder कलम पर हमला बर्दाश्त नहीं: अग्निवेश सिंह की हत्या के बाद पत्रकारों का हल्ला बोल, सरकार को अल्टीमेटम।
    • India नेसेट में गूंजी भारत-इजरायल की अटूट दोस्ती: ‘अनिश्चित दुनिया में ताकत का स्तंभ है हमारी साझेदारी’
    • Cricket कोलंबो में टूटा श्रीलंकाई प्रशंसकों का दिल: कीवी टीम ने दिखाया दम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    • Homepage
    • INDIA
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • World
    • Politics
    • Business
    • Lifestyle
    • Entertainment
    • Mobile
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Home - Business - अदाणी वन और आईसीआईसीआई बैंक ने लांच किया पहला को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड
    Business

    अदाणी वन और आईसीआईसीआई बैंक ने लांच किया पहला को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड

    Satyaday HindiBy Satyaday HindiJune 3, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    अहमदाबाद, जून 3, 2024: अदाणी वन और आईसीआईसीआई बैंक ने आज वीज़ा के साथ मिलकर भारत का पहला को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है, जिसमें एयरपोर्ट से जुड़े खास फायदे मिलते हैं। यह कार्ड दो प्रकार के हैं, जिसमें अदाणी वन आईसीआईसीआई बैंक सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड और अदाणी वन आईसीआईसीआई बैंक प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड शामिल है। दोनों कार्ड आपको आकर्षक रिवार्ड्स भी देते करते हैं।

     

    ये कार्ड कई तरह के फायदे देते हैं, जो कार्डहोल्डर्स की लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने और उनके एयरपोर्ट और ट्रेवल के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। ये कार्ड्स पूरे अदाणी ग्रुप के कंस्यूमर इकोसिस्टम पर खर्च करने पर 7% तक के अदाणी रिवॉर्ड पॉइंट्स देते करते हैं, जैसे कि अदाणी वन ऐप, जहां कोई भी फ्लाइट, होटल, ट्रेन, बस और कैब बुक कर सकता है। अदाणी द्वारा प्रबंधित एयरपोर्ट्स,अदाणी सीएनजी पंप, अदाणी बिजली के बिल और ट्रेनमैन, जो एक ऑनलाइन ट्रेन बुकिंग प्लेटफॉर्म है। इन रिवॉर्ड्स की कोई सीमा नहीं है।

     

    ये कार्ड वेलकम बेनिफिट्स के रूप में कई तरह के फायदे भी देते हैं, जैसे फ्री एयर टिकट्स और एयरपोर्ट की सुविधाएं जैसे प्रीमियम लाउंज का उपयोग, प्रणाम मीट एंड ग्रीट सेवा, पोर्टर, वाहन सेवा और प्रीमियम कार पार्किंग। कार्ड यूजर्स को ड्यूटी फ्री दुकानों पर खरीदारी और एयरपोर्ट पर खाने-पीने पर छूट देते हैं साथ ही निःशुल्क मूवी टिकट और किराना सामान, यूटिलिटीज़ और अंतरराष्ट्रीय खर्च पर अदाणी रिवॉर्ड पॉइंट्स जैसे लाभ भी मिलते हैं।

     

    यह रणनीतिक साझेदारी, अदाणी समूह का फाइनेंसियल सेक्टर में पहला कदम है। अदाणी वन आईसीआईसीआई बैंक और वीजा के साथ मिलकर नए स्टैंडर्ड्स स्थापित करने का इरादा रखता है।

     

    लॉन्च इवेंट में अदाणी ग्रुप के डायरेक्टर, जीत अदाणी ने कहा, “आईसीआईसीआई बैंक और वीज़ा के साथ ये अनूठी साझेदारी कस्टमर एक्सपीरियंस में एक नया बेंचमार्क स्थापित करेगी और इनोवेशन के साथ एक्सीलेंस के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करेगी। अदाणी वन आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड एक आसान डिजिटल इकोसिस्टम का रास्ता है। अदाणी वन प्लेटफॉर्म का लाभ उठाकर, जो भौतिक व्यापारों को डिजिटल दुनिया में एकीकृत करता है, यूजर्स को अद्वितीय सुविधा और पहुंच का अनुभव मिलेगा।”

     

    आईसीआईसीआई बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, राकेश झा ने कहा, “हम मानते हैं कि ‘कस्टमर 360’ पर हमारा फोकस, हमारे डिजिटल प्रोडक्ट्स, प्रक्रियाओं में सुधार और सेवा वितरण के समर्थन से हमें ग्राहकों को एक सहज तरीके से समग्र समाधान प्रदान करने और प्रमुख क्षेत्रों में बाजार हिस्सेदारी बढ़ाने में सक्षम बनाता है। अदाणी वन और वीज़ा के साथ को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड का लॉन्च इसी दर्शन के साथ जुड़ा हुआ है। इस लॉन्च के ज़रिए, हमारा इरादा अपने ग्राहकों को अदाणी समूह के पूरे उपभोक्ता जाल में (एयरपोर्ट, बिजली के बिल, ऑनलाइन शॉपिंग आदि) कई तरह के रिवार्ड्स और फायदे देना है। साथ ही, बैंक के क्रेडिट कार्ड कारोबार को और मजबूत बनाना है।

     

    वीज़ा इंडिया और दक्षिण एशिया के ग्रुप कंट्री मैनेजर, संदीप घोष ने कहा, “वीज़ा में, हम अदाणी समूह और आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी करके रोमांचक को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लाने के लिए खुश हैं, जो वीज़ा के विश्वसनीय नेटवर्क और दुनिया भर में स्वीकृति का लाभ उठाते हैं। ये कार्ड यात्रियों को एक शानदार यात्रा और खरीदारी का अनुभव प्रदान करते हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों प्रकार से उनकी सुविधा और यात्रा के अनुभव को बढ़ाते हैं। हम भविष्य में इस तरह के और भी कई ऑफर लाने की तैयारी कर रहे हैं।”

     

    अदाणी वन आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ आप खरीददारी के पहले कभी न मिलने वाला अनुभव कर सकते हैं। आइए हमारे साथ फाइनेंसियल एम्पावरमेंट के इस रोमांचक सफर में शामिल हों और कंस्यूमर फाइनेंस के भविष्य को फिर से परिभाषित करें। ग्राहक कार्ड के लिए वेबसाइट www.adanione.com पर आवेदन कर सकते हैं।

     

    अदाणी वन आईसीआईसीआई बैंक सिग्नेचर क्रेडिट कार्ड का वार्षिक शुल्क 5,000 रुपये है और जॉइनिंग के साथ आपको 9,000 रुपये के लाभ मिलते हैं, वहीं दूसरी तरफ अदाणी वन आईसीआईसीआई बैंक प्लेटिनम क्रेडिट कार्ड का वार्षिक शुल्क 750 रुपये है और जॉइनिंग के साथ आपको 5,000 रुपये के लाभ मिलते हैं।

     

     

    अदाणी वन आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड्स के मुख्य लाभ:

    असीमित अदाणी रिवॉर्ड पॉइंट्स

     

    * अदाणी के कारोबारों पर (अदाणी वन, एयरपोर्ट्स, गैस, बिजली और ट्रेनमैन) – अधिकतम 7% तक

    * अन्य घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खर्चों पर – अधिकतम 2% तक

    एयरपोर्ट से जुड़े फायदे

     

    * साल में अधिकतम 16 बार घरेलू लाउंज का उपयोग, जिसमें प्रीमियम लाउंज भी शामिल हैं

    * साल में अधिकतम 2 बार अंतरराष्ट्रीय लाउंज का उपयोग

    * साल में अधिकतम 8 बार कार वैलेट और प्रीमियम कार पार्किंग की सुविधा

    * साल में अधिकतम 2 बार प्रणाम मीट एंड ग्रीट सेवा का लाभ

    अन्य लाभ

     

    * ज्वाइनिंग के समय फ्लाइट, होटल और छुट्टियों के वाउचर सहित अधिकतम 9,000 रु. तक का वेलकम बेनिफिट

    * मूवी टिकटों पर “बाय 1 गेट 1” ऑफर

    * 1% फ्यूल सरचार्ज माफी

    * अदाणी वन के लॉयल्टी प्रोग्राम “रिवॉर्ड्स अल्ट्रा” तक विशेष पहुंच

    *नियम व शर्तें लागू

    मीडिया संपर्क: roy.paul@adani.com

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘पहले पोस्टल बेलोट्स की गिनती करें…’: लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले INDIA ब्लॉक ने चुनाव आयोग के समक्ष रखी 7 प्रमुख मांगें
    Next Article RBI : RBI ने लगातार आठवीं बार रेपो दर को 6.5% पर अपरिवर्तित रखा
    Satyaday Hindi
    • Website

    Related Posts

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    September 1, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    March 6, 2026

    IPO पैसा तैयार रखिए! आ रही है IPO की बाढ़, इन 9 कंपनियों में निवेश करने वालों की खुलेगी किस्मत?

    February 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    April 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    March 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    March 5, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    Politics

    कौन हैं जगदीश विश्वकर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे, जानें और भी बहुत कुछ

    October 2, 2025

    Arvind Kejriwal अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट

    June 24, 2024

    PM Modi: जी7 शिखर सम्मेलन से इतर मैक्रों, सुनक और जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की

    June 14, 2024

    Lok Sabha Speaker :लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव 26 जून को होंगे

    June 14, 2024
    World

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    By NIRMALA SINGHSeptember 1, 2026Updated:September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    By NIRMALA SINGHApril 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    By NIRMALA SINGHMarch 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    By Satyaday HindiMarch 5, 2026
    Copyright © 2023. Designed by Black Hole Studio.
    • Gujarati News
    • Ramat Jagat
    • Gujarati Bhajan
    • Gujju Media
    • Entertainment

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.