Close Menu
SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर
    • AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक
    • Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी
    • मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया
    • गुजरात शहरी विकास मिशन को मिलेगा ‘बेस्ट कम्युनिटी इम्पैक्ट प्रोजेक्ट अवॉर्ड’
    • Journalist Murder कलम पर हमला बर्दाश्त नहीं: अग्निवेश सिंह की हत्या के बाद पत्रकारों का हल्ला बोल, सरकार को अल्टीमेटम।
    • India नेसेट में गूंजी भारत-इजरायल की अटूट दोस्ती: ‘अनिश्चित दुनिया में ताकत का स्तंभ है हमारी साझेदारी’
    • Cricket कोलंबो में टूटा श्रीलंकाई प्रशंसकों का दिल: कीवी टीम ने दिखाया दम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    • Homepage
    • INDIA
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • World
    • Politics
    • Business
    • Lifestyle
    • Entertainment
    • Mobile
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Home - Business - 31 March 2024 Deadline: 31 मार्च से पहले निपटा लें ये 5 जरूरी काम
    Business

    31 March 2024 Deadline: 31 मार्च से पहले निपटा लें ये 5 जरूरी काम

    NIRMALA SINGHBy NIRMALA SINGHMarch 28, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    31 March 2024 Deadline

    नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फास्टैग यूजर्स के लिए KYC अपडेट करने की डेडलाइन 31 मार्च 2024 तय की है.

    वित्त वर्ष 2023-24 जल्द ही खत्म होने जा रहा है. फिलहाल इस वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना चल रहा है.इस बीच फाइनेंस से जुड़े कई काम हैं जिनकी डेडलाइन नजदीक आ रही है. 31 मार्च का दिन पर्सनल फाइनेंस के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है. 31 मार्च न सिर्फ कारोबारी साल का आखिरी दिन है,  बल्कि यह  इन्वेस्टमेंट,आईटीआर फाइलिंग, टैक्स सेविंग जैसे कई पर्सनल फाइनेंस से जुड़े कामों को पूरा करने की डेडलाइन भी है. इसमें फास्टैग केवाईसी, टीडीएस फाइलिंग सर्टिफिकेट जैसे जरूरी काम भी शामिल हैं.

    किसी भी तरह की परेशानी या नुकसान से बचने के लिए 31 मार्च तक आपको ये काम पूरा कर लेना चाहिए. अगर आपने इस तारीख तक ये जरूरी काम नहीं निपटाए, तो आपको आर्थिक नुकसान के साथ-साथ जुर्माना भी भरना पड़ सकता है. चलिए इसके बारे में डिटेल में जान लेते हैं.

    FASTag केवाईसी अपडेट नहीं किया तो होगा ब्लैकलिस्ट

    सबसे पहले बात करेंगे FASTAG केवाईसी अपडेट (FASTag KYC Update) की. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने फास्टैग यूजर्स के लिए KYC अपडेट करने की डेडलाइन 31 मार्च 2024 तय की है. पहले ये डेडलाइन 29 फरवरी की थी, जिसे बढ़ा दिया गया था.अगर आप इस तारीख तक केवाईसी अपडेट नहीं करते हैं तो आपका  फास्टैग बंद हो सकता है.NHAI ने घोषणा करते हुए कहा था कि ‘वन व्हीकल, वन फास्टैग’ (One Vehicle One FASTag) पहल के तहत बिना केवाईसी वाले फास्टैग को ब्लैकलिस्ट या डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा.

    अपडेटेड  ITR फाइल करने का आखिरी मौका

    31 मार्च असेसटमेंट ईयर 2021-22 के लिए अपडेटेड इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख भी है. ऐसे टैक्सपेयर्स जो अपना ITR फाइल नहीं कर पाए हैं  या आवेदन करते समय अनजाने में गलत इनकम डिटेल जमा किए हैं , वो इस डेडलाइन के तहत अपडेटेड आईटीआर (Updated ITR Filing) फाइल कर सकते हैं. इसके साथ ही जिन टैक्सपेयर्स ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए ITR नहीं भरा  है उनके पास अभी भी 31 मार्च 2024 तक अपडेटेड रिटर्न फाइल करने का मौका है.

    स्मॉल सेविंग स्कीम में मिनिमम डिपॉजिट करना अनिवार्य

    अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana), पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund) और नेशनल पेंशन सिस्टम (National Pension System) जैसी Small Saving Schemes (Small Savings Schemes) में निवेश करते हैं और  31 मार्च तक न्यूनतम सालाना रकम नहीं जमा कर पाते हैं तो आपका अकाउंट फ्रीज हो सकता है. इतना ही नहीं आपको जुर्माना भी देना पड़ सकता है.

    दरअसल, इस तरह की स्कीम्स में निवेश करने वालों को हर वित्त वर्ष के दौरान कम से कम एक तय रकम का निवेश करना जरूरी होता है. इसलिए अगर आप यह मिनिमम डिपॉजिट जमा करने से चूक गए हैं तो आपके पास 31 मार्च तक का समय  है.

    टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट करना जरूरी

    बता दें कि अगर आपने ओल्ड टैक्स रिजीम (Old Tax Regime) चुना है तो किसी Tax Saving स्कीम में निवेश कर टैक्स छूट का लाभ लेने का अंतिम मौका बचा हुआ है. 31 मार्च 2024 टैक्स सेविंग इन्वेस्टमेंट (Income Tax Saving Investment) करने का भी आखिरी दिन है. इस तारीख से पहले निवेश कर आप टैक्स छूट का लाभ उठा सकते हैं. बता दें कि इनकम टैक्स की धारा 80 सी के तहत पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF),फिक्स्ड  डिपॉजिट स्कीम (FD Scheme) सहित कई ऐसे स्कीम हैं जिनमें निवेश करके आप टैक्स छूट का फायदा ले सकते हैं.

    इसके अलावा, टैक्सपेयर्स हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम, एजुकेशन लोन और होम लोन पर सहित इनकम टैक्स की धारा 80D, 80G और 80CCD(1B) के तहत भी टैक्स छूट क्लेम कर सकते हैं.

    SBI की स्पेशल स्कीम्स के तहत उठाएं फायदा

    भारतीय स्टेट बैंक (SBI) होम लोन की ब्याज दरों में छूट हासिल करने की डेडलाइन भी 31 मार्च की है. स्टेट बैंक 31 मार्च 2024 तक होम लोन (Home Loan) पर कम ब्याज ऑफर है. इसके अलावा एसबीआई की ओर से दी जाने वाली स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम (Special Fixed Deposit) एसबीआई अमृत कलश (SBI Amrit Kalash) और सीनियर सिटीजन के लिए एसबीआई वीकेयर (SBI WeCare Scheme) 31 मार्च 2024 तक उपलब्ध है. इन स्कीम्स के तहत बैंक हाई इंटरेस्ट रेट दे रही है.

    31 March 2024 Deadline
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleLok Sabha Election: JDU ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट
    Next Article Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड 12वीं में 11 लाख 26 हजार स्टूडेंट्स पास
    NIRMALA SINGH
    • Website

    Related Posts

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    September 1, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    March 6, 2026

    IPO पैसा तैयार रखिए! आ रही है IPO की बाढ़, इन 9 कंपनियों में निवेश करने वालों की खुलेगी किस्मत?

    February 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    April 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    March 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    March 5, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    Politics

    कौन हैं जगदीश विश्वकर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे, जानें और भी बहुत कुछ

    October 2, 2025

    Arvind Kejriwal अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट

    June 24, 2024

    PM Modi: जी7 शिखर सम्मेलन से इतर मैक्रों, सुनक और जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की

    June 14, 2024

    Lok Sabha Speaker :लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव 26 जून को होंगे

    June 14, 2024
    World

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    By NIRMALA SINGHSeptember 1, 2026Updated:September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    By NIRMALA SINGHApril 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    By NIRMALA SINGHMarch 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    By Satyaday HindiMarch 5, 2026
    Copyright © 2023. Designed by Black Hole Studio.
    • Gujarati News
    • Ramat Jagat
    • Gujarati Bhajan
    • Gujju Media
    • Entertainment

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.