Close Menu
SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर
    • AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक
    • Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी
    • मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया
    • गुजरात शहरी विकास मिशन को मिलेगा ‘बेस्ट कम्युनिटी इम्पैक्ट प्रोजेक्ट अवॉर्ड’
    • Journalist Murder कलम पर हमला बर्दाश्त नहीं: अग्निवेश सिंह की हत्या के बाद पत्रकारों का हल्ला बोल, सरकार को अल्टीमेटम।
    • India नेसेट में गूंजी भारत-इजरायल की अटूट दोस्ती: ‘अनिश्चित दुनिया में ताकत का स्तंभ है हमारी साझेदारी’
    • Cricket कोलंबो में टूटा श्रीलंकाई प्रशंसकों का दिल: कीवी टीम ने दिखाया दम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    • Homepage
    • INDIA
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • World
    • Politics
    • Business
    • Lifestyle
    • Entertainment
    • Mobile
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Home - INDIA - Rupee All Time Low: रुपया टूटकर जमीन पर आया, कैसे डालेगा जिंदगी पर असर?
    INDIA

    Rupee All Time Low: रुपया टूटकर जमीन पर आया, कैसे डालेगा जिंदगी पर असर?

    NIRMALA SINGHBy NIRMALA SINGHMarch 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Rupee All Time Low: रुपए में गिरावट के कई दूरगामी परिणाम होते हैं. इसका एक ही फायदा है कि इससे भारत के एक्सपोर्टर्स को अब पहले से बेहतर डील मिलेगी, लेकिन अगर आम आदमी की नजर से देखेंगे तो इससे कई नुकसान होने वाले हैं. यहां तक कि ये पेट्रोल-डीजल की कीमतों को भी बढ़ा सकता है.

    डॉलर के मुकाबले रुपया अब अपने ऑल-टाइम लो लेवल पर आ चुका है. अगर करेंसी बाजार में आप इस समय एक डॉलर लेने जाएंगे, तो आपको 83.61 रुपए का पेमेंट करना होगा. शुक्रवार को हफ्ते के आखिरी दिन डॉलर के मुकाबले जब 48 पैसे टूटकर बंद हुआ, तो यह अपने सर्वकालिक निम्न स्तर पर पहुंच गया.

    रुपए में गिरावट के कई दूरगामी परिणाम होते हैं. इसका एक ही फायदा है कि इससे भारत के एक्सपोर्टर्स को अब पहले से बेहतर डील मिलेगी, लेकिन अगर आम आदमी की नजर से देखेंगे तो इससे कई नुकसान होने वाले हैं. यहां तक कि ये पेट्रोल-डीजल की कीमतों को भी बढ़ा सकता है. चलिए जानते हैं इनके बारे में और इस बारे में भी कि रुपए में ये गिरावट क्यों देखी गई है?

    इस वजह से जमीन पर आया रुपया

    अगर रुपए में गिरावट के कारणों की पड़ताल करेंगे, तो इंटरबैंक करेंसी एक्सचेंज पर शुक्रवार को सिर्फ रुपया ही नहीं, बल्कि अन्य एशियाई मुद्राएं भी कमजोर हुई हैं. इसकी बड़ी वजह फॉरेन फंड्स का बाजार से धननिकासी करना है. इससे रुपए को लेकर धारणा कमजोर पड़ी है. कल कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपया 83.61 पर बंद जरूर हुआ, लेकिन दिन में ट्रेडिंग के दौरान ये 83.65 के निचले स्तर तक गया.

    इससे पहले रुपया 13 दिसंबर 2023 को सबसे निचले स्तर पर गया था. तब ये डॉलर के मुकाबले 83.40 को छू गया था. शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा में रिसर्च एनालिस्ट अनुज चौधरी का कहना है कि यूरो और पाउंड में कमजोरी की वहज से भी डॉलर को मजबूमति मिली है. यूरो में गिरावट की वजह स्विस नेशनल बैंक (एसएनबी) का ब्याज दरों में 0.25% से लेकर 1.5% तक की कटौती कर बाजारों को आश्चर्यचकित कर देना रही. इससे जून 2024 में यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ईसीबी) के ब्याजदर में कटौती की संभावना बढ़ गई है.

    बैंक ऑफ इंग्लैंड के ब्याज दर को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखने के बाद पाउंड में भी गिरावट आई. चौधरी ने कहा कि अमेरिका के मजबूत आर्थिक आंकड़ों ने भी अमेरिकी डॉलर का समर्थन किया. इस बीच 6 प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 104.32 पर पहुंच गया.

    क्या महंगा होगा पेट्रोल-डीजल?

    रुपए में इस गिरावट का असर आम आदमी के जीवन पर कई तरह से पड़ेगा. इससे भारत के लिए इंपोर्ट महंगा होगा, जो क्रूड ऑयल से लेकर पाम ऑयल तक को महंगा करेगा. इसके चलते देश में आने वाले दिनों में पेट्रोल डीजल से लेकर खाने वाले तेल तक की कीमतें बढ़ सकती है. अभी देश में चुनाव का माहौल है, ऐसे में शायद कीमतें ना बढ़ें, लेकिन सरकार चुनाव बाद कोई बड़ा फैसला ले ले.

    इतना ही नहीं, जो छात्र भारत से बाहर पढ़ने गए हैं, अब उनके वहां रहना पहले से महंगा हो जाएगा. इसकी वजह ये है कि अब उनके माता-पिता को यहां से पहले से ज्यादा पैसा भेजना पड़ेगा.

    Rupee All Time Low:
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIPL: आज होगी ऋषभ पंत की वापसी, मैच दोपहर 3:30 बजे से, जानिए पॉसिबल-11
    Next Article BJP: बुर्के की आड़ में नहीं हो पाएगा फर्जी मतदान
    NIRMALA SINGH
    • Website

    Related Posts

    Journalist Murder कलम पर हमला बर्दाश्त नहीं: अग्निवेश सिंह की हत्या के बाद पत्रकारों का हल्ला बोल, सरकार को अल्टीमेटम।

    February 28, 2026

    India नेसेट में गूंजी भारत-इजरायल की अटूट दोस्ती: ‘अनिश्चित दुनिया में ताकत का स्तंभ है हमारी साझेदारी’

    February 26, 2026

    Robert Vadra कांग्रेस के दामाद पर ED का शिकंजा मजबूत! क्या 4 अप्रैल को वाड्रा की दलीलें कोर्ट में टिक पाएंगी?

    February 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    April 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    March 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    March 5, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    Politics

    कौन हैं जगदीश विश्वकर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे, जानें और भी बहुत कुछ

    October 2, 2025

    Arvind Kejriwal अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट

    June 24, 2024

    PM Modi: जी7 शिखर सम्मेलन से इतर मैक्रों, सुनक और जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की

    June 14, 2024

    Lok Sabha Speaker :लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव 26 जून को होंगे

    June 14, 2024
    World

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    By NIRMALA SINGHSeptember 1, 2026Updated:September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    By NIRMALA SINGHApril 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    By NIRMALA SINGHMarch 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    By Satyaday HindiMarch 5, 2026
    Copyright © 2023. Designed by Black Hole Studio.
    • Gujarati News
    • Ramat Jagat
    • Gujarati Bhajan
    • Gujju Media
    • Entertainment

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.