Close Menu
SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर
    • AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक
    • Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी
    • मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया
    • गुजरात शहरी विकास मिशन को मिलेगा ‘बेस्ट कम्युनिटी इम्पैक्ट प्रोजेक्ट अवॉर्ड’
    • Journalist Murder कलम पर हमला बर्दाश्त नहीं: अग्निवेश सिंह की हत्या के बाद पत्रकारों का हल्ला बोल, सरकार को अल्टीमेटम।
    • India नेसेट में गूंजी भारत-इजरायल की अटूट दोस्ती: ‘अनिश्चित दुनिया में ताकत का स्तंभ है हमारी साझेदारी’
    • Cricket कोलंबो में टूटा श्रीलंकाई प्रशंसकों का दिल: कीवी टीम ने दिखाया दम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    • Homepage
    • INDIA
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • World
    • Politics
    • Business
    • Lifestyle
    • Entertainment
    • Mobile
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Home - Business - Gold rate today : नए साल के मौके पर टॉप गियर में इकॉनमी
    Business

    Gold rate today : नए साल के मौके पर टॉप गियर में इकॉनमी

    NIRMALA SINGHBy NIRMALA SINGHApril 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
    Gold rate today :

    शेयर मार्केट नए शिखर पर पहुंच गया, सोना भी ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया, देश की विदेशी मुद्रा भंडार रेकॉर्ड पर और भारत का मार्केट कैप पहली बार 400 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

    आज से हिंदू नववर्ष यानी विक्रम संवत 2081 शुरू हो गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हिंदू नववर्ष का प्रारंभ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है। नए साल के पहले ही दिन देश को आर्थिक मोर्चे पर कई गुड न्यूज मिली है। शेयर मार्केट नए शिखर पर पहुंच गया, सोना भी ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया, देश की विदेशी मुद्रा भंडार रेकॉर्ड पर और भारत का मार्केट कैप पहली बार 400 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में भारत की इकॉनमी सबसे तेजी से बढ़ रही है और जल्दी ही वह जापान और जर्मनी को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बन सकता है।

    हिंदू नववर्ष के पहले ही दिन शेयर मार्केट नए शिखर पर पहुंच गया। आईटी और ऑटो शेयरों में भारी खरीदारी के दम पर बीएसई सेंसेक्स पहली बार 75,000 अंक के पार पहुंच गया जबकि निफ्टी भी 22,765 अंक के नए स्तर को छू गया। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 तेजी के साथ ट्रेड कर रहे थे। हीरो मोटोकॉर्प, इन्फोसिस, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस और पावरग्रिड में सबसे ज्यादा तेजी आई जबकि दिवीज लैब, ओएनजीसी, आयशर मोटर्स, टाटा कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज में सबसे ज्यादा गिरावट रही।

    Gold at New Heights

    इसी तरह सोना भी आज नए हाई पर पहुंच गया। एमसीएक्स पर 10 ग्राम सोने की कीमत 71,150 रुपये पहुंच गई। सोमवार को इसमें करीब 1400 रुपये की तेजी आई थी और आज यह करीब 240 रुपये की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है। पिछले कुछ महीनों से सोने की कीमत में भारी तेजी देखी जा रही है। जानकारों का कहना है कि अगले कुछ महीनों में यह 75,000 रुपये तक जा सकता है।

    Market cap crosses Rs 400 lakh crore

    इससे पहले सोमवार को भारत का मार्केट कैप पहली बार 400 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया। पिछले नौ महीने में इसमें 100 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। पिछले साल पांच जुलाई को भारत का मार्केट कैप 300 लाख करोड़ रुपये पहुंचा था। उसके बाद से निफ्टी में 16% तेजी आई है। भारत का मार्केट कैप 2007 में 50 लाख करोड़ पहुंचा था जबकि 2014 में यह पहली बार 100 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंचा था। इसमें 200 लाख करोड़ रुपये का स्तर फरवरी 2021 में छुआ था।

    Foreign exchange reserves on top

    भारत का विदेशी मुद्रा भंडार भी ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है। 29 मार्च 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 2.951 अरब डॉलर की शानदार बढ़ोतरी हुई और यह 645.583 अरब डॉलर के ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया है। पिछले कई महीनों से भारत अपना गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा रहा है और ताजा आंकड़ों के मुताबिक यह 817 टन पहुंच गया है।

    Pace of economy

    भारत बड़ी इकॉनमीज में सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था है। आईएमएफ के मुताबिक अगले दो साल तक भारत सबसे तेज इकॉनमी बना रहेगा। यूरोपियन पार्लियामेंट के थिंक टैंक एक्सपर्ट Angelos Delivorias का कहना है कि भारत की इकॉनमी चीन से ज्यादा तेज गति से बढ़ रही है और आगे भी यही स्थिति रहेगी। 2023 में भारत की एवरेज ग्रोथ 7.5 फीसदी से ऊपर रहने की संभावना है जबकि चीन के मामले में 5.2 फीसदी रहने का अनुमान है। माना जा रहा है कि भारत जल्दी ही जापान और जर्मनी को पछाड़कर दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बन जाएगा।

    Gold rate today :
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleVinayak Chaturthi: विनायक चतुर्थी 2024: तिथि, समय,अनुष्ठान और महत्व
    Next Article Exide Industries: हुंडई, किआ डील पर एक्साइड इंडस्ट्रीज लगातार 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंची; खरीदने का समय?
    NIRMALA SINGH
    • Website

    Related Posts

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    September 1, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    March 6, 2026

    IPO पैसा तैयार रखिए! आ रही है IPO की बाढ़, इन 9 कंपनियों में निवेश करने वालों की खुलेगी किस्मत?

    February 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    April 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    March 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    March 5, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    Politics

    कौन हैं जगदीश विश्वकर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे, जानें और भी बहुत कुछ

    October 2, 2025

    Arvind Kejriwal अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट

    June 24, 2024

    PM Modi: जी7 शिखर सम्मेलन से इतर मैक्रों, सुनक और जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की

    June 14, 2024

    Lok Sabha Speaker :लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव 26 जून को होंगे

    June 14, 2024
    World

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    By NIRMALA SINGHSeptember 1, 2026Updated:September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    By NIRMALA SINGHApril 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    By NIRMALA SINGHMarch 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    By Satyaday HindiMarch 5, 2026
    Copyright © 2023. Designed by Black Hole Studio.
    • Gujarati News
    • Ramat Jagat
    • Gujarati Bhajan
    • Gujju Media
    • Entertainment

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.