Close Menu
SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर
    • AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक
    • Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी
    • मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया
    • गुजरात शहरी विकास मिशन को मिलेगा ‘बेस्ट कम्युनिटी इम्पैक्ट प्रोजेक्ट अवॉर्ड’
    • Journalist Murder कलम पर हमला बर्दाश्त नहीं: अग्निवेश सिंह की हत्या के बाद पत्रकारों का हल्ला बोल, सरकार को अल्टीमेटम।
    • India नेसेट में गूंजी भारत-इजरायल की अटूट दोस्ती: ‘अनिश्चित दुनिया में ताकत का स्तंभ है हमारी साझेदारी’
    • Cricket कोलंबो में टूटा श्रीलंकाई प्रशंसकों का दिल: कीवी टीम ने दिखाया दम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    • Homepage
    • INDIA
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • World
    • Politics
    • Business
    • Lifestyle
    • Entertainment
    • Mobile
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Home - Lifestyle - Khatu Shyam Mela : जानें खाटूश्यामजी मंदिर से जुड़ी खास बातें
    Lifestyle

    Khatu Shyam Mela : जानें खाटूश्यामजी मंदिर से जुड़ी खास बातें

    NIRMALA SINGHBy NIRMALA SINGHMarch 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Khatu Shyam Mela:राजस्थान के सीकर में हर साल लक्खी मेले का आयोजन किया जाता है। जहां दूर-दूर से लोग खाटूश्यामजी के दर्शन करने और मेला देखने आते हैं। अगर इस बार आप भी होली के दिन खाटूश्यामजी मंदिर जाना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं मंदिर से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में।

    Khatu Shyam Mandir Rajasthan: हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन होली का पर्व मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल होली का त्योहार 25 मार्च, दिन सोमवार को मनाया जाएगा। होली के दिन घरों में तो अलग ही धूम देखने को मिलती है। मंदिरों में भी अलग ही उत्साह होता है। अगर इस बार आप भी होली को खास मनाना चाहते हैं तो आप खाटूश्यामजी मंदिर भी जा सकते हैं। यहां होली के मौके पर हर साल बड़ी संख्या में लोग आते हैं। आइए जानते हैं मंदिर से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में।

    2024 में खाटू श्याम मेला कब है?

    खाटूश्यामजी मंदिर राजस्थान सीकर में स्थित है। खाटू श्याम बाबा को हारे हुए का सहारा भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति खाटू श्याम बाबा जी की शरण में आता है, तो बाबा उसकी सभी समस्याएं खत्म कर देते हैं।

    हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल श्याम बाबा का जन्मदिन फाल्गुन माह की ग्यारस यानी एकादशी के दिन मनाया जाता है। इस साल कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष एकादशी यानी 20 मार्च 2024 को बाबा का जन्मदिन मनाया गया। बाबा के जन्मदिन के अवसर पर हर साल खाटूश्यामजी मंदिर में भव्य आयोजन किया जाता है।

    इसी के साथ मंदिर के निकट लक्खी मेला भी लगाया जाता है, जो 10 दिनों तक चलता है। इस साल मेला 12 मार्च 2024 से आरंभ हुआ था, जिसका आज 21 मार्च 2024 को समापन होगा।

    खाटूश्यामजी मंदिर की स्थापना कैसे हुई?

    बता दें कि खाटूश्यामजी मंदिर को राजा रूप सिंह ने 1027 ईस्वीं में बनाया था। हालांकि 1720 ई. में फिर से मंदिर में राजा देवान अभय सिंह ने कुछ बदलाव करवाए थे, जिसके बाद उसका पुनर्निर्माण किया गया। पूरे मंदिर को संगमरमर और पत्थरों से बनवाया गया है। मंदिर में एक विशाल कुंड भी है, जहां लोग स्नान कर सकते हैं।

    इसके अलावा मंदिर के बाहर एक कक्ष है, जिसे प्रार्थना कक्ष के नाम से जाना जाता है। वहीं मंदिर में मन्नत का पेड़ भी है, जिसमें लोग मन्नत की चुन्नी और धागे बांधते हैं। कहा जाता है कि जो भी लोग इस पेड़ पर सच्चे मन से मन्नत की चुन्नी बांधता है, उसकी मनोकामना जरूर पूरी होती है।

    खाटू श्याम जी की असली कहानी क्या है?

    बता दें कि खाटू श्याम बाबा घटोत्कच के पुत्र थे, जिनका असली नाम बर्बरीक था। पौराणिक कथाओं के अनुसार, बर्बरीक जी महाभारत का युद्ध देखना चाहते थे। जब उन्होंने ये बात अपनी माता को बताई, तो उन्होंने उनसे कहा, पुत्र तुम्हारे पास असीम शक्तियां हैं। लेकिन तुम अपनी शक्तियों का प्रयोग किसी भी निर्बल पर मत करना। तुम हारे का सहारा बनना। जो हार रहा हो, तुम उसका साथ देना। अपनी मां का आशीर्वाद लेकर बर्बरीक जी युद्ध देखने चले गए।

    हालांकि श्रीकृष्ण को पता था युद्ध कौरव हारने वाले हैं। इसके अलावा उन्हें ये भी पता था कि बर्बरीक कौरवों का ही साथ देंगे। ऐसे में श्रीकृष्ण ने ब्राह्मण का वेश धारण किया और बर्बरीक से उनके शीश यानी सिर का दान मांगा। बर्बरीक जी ने बिना वक्त गवाए, श्रीकृष्ण को अपने सिर का दान दे दिया। इसके बाद श्रीकृष्ण अपने असली रूप में आए और उन्होंने वरदान दिया कि आज से आपको हारे का सहारा कहा जाएगा।

    Khatu Shyam Mela
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleHoli 2024 Bank Holiday: क्या इस सप्ताहांत तीन दिन बंद रहेंगे बैंक?
    Next Article IPL 2024: विदेशी खिलाड़ी सीजन की शुरुआत से पहले अयोध्या पहुंचा
    NIRMALA SINGH
    • Website

    Related Posts

    Anant Ambani-Radhika Merchant: क्रूज पार्टी से अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट का शानदार लुक वायरल अंदर की तस्वीरें

    June 14, 2024

    Horoscope Today June 13: वृश्चिक राशि वालों को मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे, जानिए अन्य राशियों का हाल

    June 13, 2024

    7 Astrology Tips: तनाव का प्रबंधन करें और भावनात्मक संतुलन बनाए रखें

    June 12, 2024
    Leave A Reply Cancel Reply

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    April 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    March 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    March 5, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    Politics

    कौन हैं जगदीश विश्वकर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे, जानें और भी बहुत कुछ

    October 2, 2025

    Arvind Kejriwal अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट

    June 24, 2024

    PM Modi: जी7 शिखर सम्मेलन से इतर मैक्रों, सुनक और जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की

    June 14, 2024

    Lok Sabha Speaker :लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव 26 जून को होंगे

    June 14, 2024
    World

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    By NIRMALA SINGHSeptember 1, 2026Updated:September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    By NIRMALA SINGHApril 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    By NIRMALA SINGHMarch 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    By Satyaday HindiMarch 5, 2026
    Copyright © 2023. Designed by Black Hole Studio.
    • Gujarati News
    • Ramat Jagat
    • Gujarati Bhajan
    • Gujju Media
    • Entertainment

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.