Close Menu
SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर
    • AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक
    • Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी
    • मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया
    • गुजरात शहरी विकास मिशन को मिलेगा ‘बेस्ट कम्युनिटी इम्पैक्ट प्रोजेक्ट अवॉर्ड’
    • Journalist Murder कलम पर हमला बर्दाश्त नहीं: अग्निवेश सिंह की हत्या के बाद पत्रकारों का हल्ला बोल, सरकार को अल्टीमेटम।
    • India नेसेट में गूंजी भारत-इजरायल की अटूट दोस्ती: ‘अनिश्चित दुनिया में ताकत का स्तंभ है हमारी साझेदारी’
    • Cricket कोलंबो में टूटा श्रीलंकाई प्रशंसकों का दिल: कीवी टीम ने दिखाया दम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    • Homepage
    • INDIA
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • World
    • Politics
    • Business
    • Lifestyle
    • Entertainment
    • Mobile
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Home - Politics - Lok Sabha Elections 2024 : 400 सीटों के लिए जमकर प्रचार कर रहे PM मोदी
    Politics

    Lok Sabha Elections 2024 : 400 सीटों के लिए जमकर प्रचार कर रहे PM मोदी

    NIRMALA SINGHBy NIRMALA SINGHApril 7, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Lok Sabha Elections 2024 :

    19 मार्च को चुनाव आयोग की तरफ से 18वीं लोकसभा के चुनाव के ऐलान के साथ ही बीजेपी नीत एनडीए गठबंधन लगातार प्रचार अभियान में जुटा हुआ है। खुद प्रधानमंत्री मोदी हर रोज 3 से 4 रैली कर रहे हैं।

    आगामी लोकसभा चुनाव में पहली फेज की वोटिंग में अब 15 दिन से भी कम का समय बचा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी जहां लगातार तीसरी बार चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाने की तैयारी में है। विपक्षी दल कांग्रेस के नेतृत्व में गठबंधन करके बीजेपी को रोकने की पूरी तैयारी कर रहे हैं। लेकिन विपक्ष का मोदी रोको अभियान सड़क पर नहीं दिखाई दे रहा है। बीजेपी जहां अपने नारे अबकी बार 400 पार को पूरा करने के लिए लगातार प्रचार अभियान में जुटी है। वहीं कांग्रेस नीत इंडिया गठबंधन ने अभी अपनी पहली संयुक्त रैली भी नहीं की है।

     

    हर रोज तीन से 4 रैली और रोड शो कर रहे प्रधानमंत्री

    19 मार्च को चुनाव आयोग की तरफ से 18वीं लोकसभा के चुनाव के ऐलान के साथ ही बीजेपी नीत एनडीए गठबंधन लगातार प्रचार अभियान में जुटा हुआ है। खुद प्रधानमंत्री मोदी हर रोज 3 से 4 रैली कर रहे हैं। ‘अबकी बार, 400 पार’ के नारे को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने शनिवार को गाजियाबाद में रोड शो किया।

    वहीं, रविवार सुबह-सुबह बिहार में रैली के लिए पहुंचे। इसके बाद वह पश्चिम बंगाल के भी दौरे पर गए। बीजेपी के कैंपेन की जिम्मेदारी केंद्रीय नेतृत्व ने खुद उठा रखी है। बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और बड़े नेता हर दिन किसी न किसी राज्य में रैली कर रहे हैं। वहीं, इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के प्रमुख नेता भी अपने-अपने क्षेत्र से नदारद दिख रहे हैं। पश्चिमी यूपी में खासकर ऐसा ही माहौल दिख रहा है।

    पीएम की रैली में NDA की मौजूदगी पीएम की रैली में एनडीए की एकजुटता भी नजर आती है। उनके साथ एनडीए में शामिल घटक दल के नेता भी मंच साझा कर रहे हैं। चाहे बिहार में मनीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी की पार्टी के नेता हों, पीएम मोदी के साथ बिहार में होने वाली हर रैली में दिखते हैं। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में हाल ही में एनडीए में शामिल जयंत चौधरी ने भी पीएम मोदी के साथ मंच साझा किया था।

    चुनाव प्रचार से INDIA गठबंधन दूर  वहीं, अगर हम चुनाव प्रचार में INDIA गठबंधन पर नजर डाले तो गठबंधन ने अब तक ठीक से एक बड़ी रैली तक नहीं की है। भारत जोड़ों न्याय यात्रा के समापन के दौरान विपक्ष जरुर इकट्ठा हुआ था। लेकिन वहां से किसी भी तरह का कोई सियासी संदेश नहीं जा सका था। अगर हम देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले सूबे उत्तर प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टियों के प्रचार अभियान पर नजर डालेंगे तो पाएंगे कि समजावादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव बीते 8 दिनों में सिर्फ दो मौकों पर सार्वजनिक सभा को संबोधित करते हुए दिखे।

    वहीं, बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने अभी तक एक जनसभा को संबोधित नहीं किया है। शनिवार को पहली बार उनके भतीजे अकाश आनंद नगीना लोकसभा सीट पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए दिखे।

    बिहार में अकेले रैली कर रहे तेजस्वीबिहार की बात करें तो, तेजस्वी यादाव हालांकि लगातार रैली कर रहे हैं। रैली ही नहीं, वह फेसबुक चौपाल सहित अन्य सियासी कार्यक्रमों में भी लगातार नजर आ रहे हैं। हाल के दिनों में तेजस्वी यादव ने पूर्णिया और जमुई में रैलियों को संबोधित किया और आरजेडी उम्मीदवार के लिए वोट मांगा। लेकिन उनके मंच पर इंडिया गठबंधन और बिहार के महागठबंधन में शामिल दलों के बड़े नेता नहीं नजर आए हैं।

    Lok Sabha Elections 2024
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleLove Sex Aur Dhoka 2: मिलिए बोनिता राजपुरोहित उर्फ कुलु से – फिल्म की “फर्स्ट लीड”
    Next Article Total Solar Eclipse 2024 : जानिए भारत में सूर्य ग्रहण को कब, कहां और कैसे ऑनलाइन लाइव देखा जा सकता है
    NIRMALA SINGH
    • Website

    Related Posts

    कौन हैं जगदीश विश्वकर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे, जानें और भी बहुत कुछ

    October 2, 2025

    Arvind Kejriwal अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट

    June 24, 2024

    PM Modi: जी7 शिखर सम्मेलन से इतर मैक्रों, सुनक और जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की

    June 14, 2024
    Leave A Reply Cancel Reply

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    April 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    March 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    March 5, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    Politics

    कौन हैं जगदीश विश्वकर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे, जानें और भी बहुत कुछ

    October 2, 2025

    Arvind Kejriwal अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट

    June 24, 2024

    PM Modi: जी7 शिखर सम्मेलन से इतर मैक्रों, सुनक और जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की

    June 14, 2024

    Lok Sabha Speaker :लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव 26 जून को होंगे

    June 14, 2024
    World

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    By NIRMALA SINGHSeptember 1, 2026Updated:September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    By NIRMALA SINGHApril 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    By NIRMALA SINGHMarch 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    By Satyaday HindiMarch 5, 2026
    Copyright © 2023. Designed by Black Hole Studio.
    • Gujarati News
    • Ramat Jagat
    • Gujarati Bhajan
    • Gujju Media
    • Entertainment

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.