Close Menu
SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर
    • AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक
    • Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी
    • मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया
    • गुजरात शहरी विकास मिशन को मिलेगा ‘बेस्ट कम्युनिटी इम्पैक्ट प्रोजेक्ट अवॉर्ड’
    • Journalist Murder कलम पर हमला बर्दाश्त नहीं: अग्निवेश सिंह की हत्या के बाद पत्रकारों का हल्ला बोल, सरकार को अल्टीमेटम।
    • India नेसेट में गूंजी भारत-इजरायल की अटूट दोस्ती: ‘अनिश्चित दुनिया में ताकत का स्तंभ है हमारी साझेदारी’
    • Cricket कोलंबो में टूटा श्रीलंकाई प्रशंसकों का दिल: कीवी टीम ने दिखाया दम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    • Homepage
    • INDIA
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • World
    • Politics
    • Business
    • Lifestyle
    • Entertainment
    • Mobile
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Home - Business - Market Closing: निफ्टी 22,300 के पार ,बाजार शानदार तेजी के साथ बंद
    Business

    Market Closing: निफ्टी 22,300 के पार ,बाजार शानदार तेजी के साथ बंद

    NIRMALA SINGHBy NIRMALA SINGHMarch 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Market Closing:

    सिटी रिसर्च की कल्याण ज्वेलर्स पर पॉजिटिव राय के बाद शेयर ने ऑल टाइम हाई बनाया. L&T, सनफार्मा और ग्रासिम ने भी रिकॉर्ड हाई बनाया.

    शेयर बाजार वित्तीय वर्ष के आखिरी कारोबारी दिन शानदार मजबूती के साथ बंद हुए. बाजार मजबूती के साथ खुले और ये तेजी दिन के आखिरी आधे घंटे तक जारी भी रही. सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंचे. आखिरी आधे घंटे में जोरदार बिकवाली नजर आई, लेकिन इसके बावजूद निफ्टी 203 और सेंसेक्स 655 अंकों की तेजी के साथ बंद हुए.

    सुस्त ग्लोबल संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुले. बाजार में तेजी समय के साथ बढ़ती गई. सभी सेक्टरों में मजबूती के साथ कारोबार नजर आया. निफ्टी इस बीच 22,500 और सेंसेक्स 71,100 के लेवल के पार तक पहुंचे. यहां से बाजार पर दबाव दिखा. सेंसेक्स ऊपरी स्तरों से करीब 500 और निफ्टी करीब 250 अंक टूटा. IT, प्राइवेट बैंक और तेल सेक्टरों पर दबाव साफ नजर आया.

    इस बीच, ICICI सिक्योरिटीज की डीलिस्टिंग और ICICI बैंक में मर्जर की खबरों से शेयर 4% से ज्यादा टूटा. सिटी रिसर्च की कल्याण ज्वेलर्स पर पॉजिटिव राय के बाद शेयर ने ऑल टाइम हाई बनाया.

    L&T, सनफार्मा और ग्रासिम ने भी रिकॉर्ड हाई बनाया. निफ्टी ऑटो इस बीच नई ऊंचाई पर पहुंचा. अंबुजा सीमेंट्स में अदाणी परिवार के हिस्सेदारी बढ़ाने से शेयर में करीब 2% की तेजी दिखी.

    सेंसेक्स 73,700 के करीब बंद

    सेंसेक्स की शुरुआत अच्छी रही और ये 73,149 पर खुला. बाजार में तेजी की बदौलत ये 74,190 अंक के इंट्राडे हाई तक भी पहुंचा. आखिरी आधे घंटे में बिकवाली के चलते ये ऊपरी स्तरों से फिसला. कारोबार बंद होने पर सेंसेक्स 0.91% या 666 अंक चढ़कर 73,662 पर बंद हुआ. इसके 26 शेयरों में खरीदारी और 4 में बिकवाली रही.

    निफ्टी 22,300 के करीब बंद

    निफ्टी अपनी पॉजिटिव शुरुआत के साथ 22,164 पर खुला. बाजार में तेजी के चलते ये 22,516 के इंट्राडे हाई तक गया. बाजार में आखिरी आधे घंटे में दबाव आया. कारोबार बंद होने पर निफ्टी 0.92% या 203 अंक चढ़कर 22,327 पर बंद हुआ. इसके 45 शेयरों में खरीदारी और 5 में बिकवाली रही.

    TOP GAINERS

    • ग्रासिम (+4.42%)
    • बजाज फिनसर्व (+4.07%)
    • हीरो मोटोकॉर्प (+3.44%)
    • बजाज फाइनेंस (+3.02%)
    • आयशर मोटर्स (+2.87%)
    • TOP LOSERS

      • एक्सिस बैंक (-0.6%)
      • बजाज ऑटो (-0.6%)
      • टेक महिंद्रा (-0.54%)
      • RIL (-0.52%)

      अधिकतर सेक्टर चढ़े

      निफ्टी PSU बैंक सबसे ज्यादा 2.62% चढ़ा. निफ्टी ऑटो में 1.29%, निफ्टी मेटल में 1.25% और निफ्टी फार्मा में 1.21% की बढ़त रही. हालांकि, निफ्टी मीडिया 0.7% टूटकर बंद हुआ.

      मिडकैप, स्मॉलकैप में तेजी

      निफ्टी मिडकैप100 0.5% चढ़ा. इसमें सबसे ज्यादा इंडियन बैंक 4.18% चढ़ा.

      निफ्टी स्मॉलकैप100 0.04% चढ़ा. इसमें सबसे ज्यादा एजिस लॉजिस्टिक्स 12.9% चढ़ा.

      ओवरऑल कैसा रहा कारोबार?

      बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 1,813 शेयर चढ़े जबकि 2,012 टूटे. 113 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

      इस हफ्ते का लीडर रहा निफ्टी रियल्टी

      निफ्टी रियल्टी इस हफ्ते 3% चढ़ा. इसके साथ ही, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.9%, निफ्टी ऑटो में 1.8% और निफ्टी PSU बैंक में 1.7% की तेजी रही. निफ्टी मीडिया इस हफ्ते 2.9% टूटा. निफ्टी IT में 0.8% की गिरावट रही.

      लगातार दूसरे हफ्ते तेजी

      निफ्टी इस हफ्ते 1.12% चढ़कर बंद हुआ. बीते हफ्ते निफ्टी में महज 0.33% का उछाल आया था.

       

    Market Closing:
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleIPL 2024: डिविलियर्स का अंदाज़ देखने के लिए MI फैंस को अभी करना होगा इंतज़ार
    Next Article Crew: ‘क्रू’, रिलीज से पहले करोड़ों में खेली मूवी
    NIRMALA SINGH
    • Website

    Related Posts

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    September 1, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    March 6, 2026

    IPO पैसा तैयार रखिए! आ रही है IPO की बाढ़, इन 9 कंपनियों में निवेश करने वालों की खुलेगी किस्मत?

    February 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    April 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    March 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    March 5, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    Politics

    कौन हैं जगदीश विश्वकर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे, जानें और भी बहुत कुछ

    October 2, 2025

    Arvind Kejriwal अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट

    June 24, 2024

    PM Modi: जी7 शिखर सम्मेलन से इतर मैक्रों, सुनक और जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की

    June 14, 2024

    Lok Sabha Speaker :लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव 26 जून को होंगे

    June 14, 2024
    World

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    By NIRMALA SINGHSeptember 1, 2026Updated:September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    By NIRMALA SINGHApril 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    By NIRMALA SINGHMarch 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    By Satyaday HindiMarch 5, 2026
    Copyright © 2023. Designed by Black Hole Studio.
    • Gujarati News
    • Ramat Jagat
    • Gujarati Bhajan
    • Gujju Media
    • Entertainment

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.