Close Menu
SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर
    • AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक
    • Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी
    • मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया
    • गुजरात शहरी विकास मिशन को मिलेगा ‘बेस्ट कम्युनिटी इम्पैक्ट प्रोजेक्ट अवॉर्ड’
    • Journalist Murder कलम पर हमला बर्दाश्त नहीं: अग्निवेश सिंह की हत्या के बाद पत्रकारों का हल्ला बोल, सरकार को अल्टीमेटम।
    • India नेसेट में गूंजी भारत-इजरायल की अटूट दोस्ती: ‘अनिश्चित दुनिया में ताकत का स्तंभ है हमारी साझेदारी’
    • Cricket कोलंबो में टूटा श्रीलंकाई प्रशंसकों का दिल: कीवी टीम ने दिखाया दम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    • Homepage
    • INDIA
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • World
    • Politics
    • Business
    • Lifestyle
    • Entertainment
    • Mobile
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Home - Business - PPF NPS AND SSY SCHEME: 31 मार्च से पहले निपटा लें काम, वरना फ्रीज हो जाएगा अकाउंट
    Business

    PPF NPS AND SSY SCHEME: 31 मार्च से पहले निपटा लें काम, वरना फ्रीज हो जाएगा अकाउंट

    NIRMALA SINGHBy NIRMALA SINGHMarch 26, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    PPF NPS AND SSY SCHEME:

    PPF और SSY अकाउंटहोल्‍डर्स खबरदार31 मार्च से पहले जरूर कर लें ये काम, वरना बंद हो सकता है अकाउंट

    मार्च का महीने का पहला हफ्ता बीतने वाला है. ये महीना वित्‍त वर्ष 2023-2024 का आखिरी महीना है. इसके बाद नया फाइनेंशियल ईयर शुरू हो जाएगा. नए फाइनेंशियल ईयर से पहले आपको कुछ काम भी जरूर निपटाने होंगे. अगर आपने पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (PPF) और सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) जैसी स्‍कीम्‍स में इन्‍वेस्‍टमेंट किया है, तो 31 मार्च तक इसमें मिनिमम अमाउंट डिपॉजिट जरूर कर दें, वरना आपका अकाउंट बंद (इनएक्टिव) हो सकता है. हालांकि ऐसा नहीं है कि बंद अकाउंट को आप बाद में दोबारा शुरू नहीं करवा सकते, लेकिन इसके लिए आपको फिजूल में पेनल्‍टी देनी होगी. इसलिए बेहतर है कि समय रहते ये काम पूरा कर लिया जाए.

    पीपीएफ और सुकन्‍या समृद्धि को लेकर क्‍या है नियम

    पीपीएफ में कम से कम 500 रुपए और सुकन्‍या समृद्धि योजना में कम से कम 250 रुपए सालाना जमा करने होते हैं. मिनिमम अमाउंट जमा न करने पर आपके अकाउंट को बंद कर दिया जाता है. अगर ये अकाउंट बंद हो गए तो इन्‍हें दोबारा शुरू कराने के लिए साल के हिसाब से न्‍यूनतम अमाउंट (पीपीएफ के लिए 500 रुपए और सुकन्‍या के लिए 250 रुपए) + 50 रुपए डिफॉल्‍ट फीस प्रत्‍येक वर्ष के आधार पर जमा करना होता है.

    यानी अगर आपने दो साल पैसे नहीं डाले तो दो साल का मिनिमम बैलेंस और साल के 50 रुपए के हिसाब से दो साल के 100 रुपए जुर्माना देना होगा. इतना ही नहीं, पीपीएफ और सुकन्‍या समृद्धि अकाउंट बंद होने की स्थिति में आप न तो इनमें से आंशिक निकासी कर पाएंगे और न ही आपको पीपीएफ पर लोन की सुविधा का लाभ मिल पाएगा.

    PPF और SSY पर कितना ब्‍याज

    बता दें कि पब्लिक प्रॉविडेंट फंड में जमा राशि पर फिलहाल 7.1% ब्याज मिल रहा है और सुकन्‍या समृद्धि अकाउंट पर 8.2% के हिसाब से ब्‍याज मिल रहा है. PPF स्कीम में रिटर्न, मैच्योरिटी राशि और ब्याज तीनों पर इनकम टैक्स छूट मिलती है. अकाउंट 15 साल के लिए खोल सकते हैं, जिसे आगे 5-5 साल के ब्‍लॉक में बढ़ाया जा सकता है. वहीं सुकन्‍या समृद्धि अकाउंट में इनकम टैक्‍स अधिनियम 80C के तहत टैक्‍स बेनिफिट लिया जा सकता है. इन दोनों अकाउंट्स को पोस्ट ऑफिस या बैंक की अधिकृत शाखा में खोला जा सकता है. SSY अकाउंट किसी बच्ची के जन्म लेने के बाद 10 साल की उम्र से पहले ही खोला जा सकता है.

     

     

    PPF NPS AND SSY SCHEME
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticlePM Modi : पीएम मोदी ने रेखा पात्रा से बात की, BJP’s बशीरहाट लोकसभा उम्मीदवार
    Next Article Anil Ambani: कमबैक करने की तैयारी में अनिल अंबानी!
    NIRMALA SINGH
    • Website

    Related Posts

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    September 1, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    March 6, 2026

    IPO पैसा तैयार रखिए! आ रही है IPO की बाढ़, इन 9 कंपनियों में निवेश करने वालों की खुलेगी किस्मत?

    February 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    April 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    March 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    March 5, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    Politics

    कौन हैं जगदीश विश्वकर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे, जानें और भी बहुत कुछ

    October 2, 2025

    Arvind Kejriwal अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट

    June 24, 2024

    PM Modi: जी7 शिखर सम्मेलन से इतर मैक्रों, सुनक और जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की

    June 14, 2024

    Lok Sabha Speaker :लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव 26 जून को होंगे

    June 14, 2024
    World

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    By NIRMALA SINGHSeptember 1, 2026Updated:September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    By NIRMALA SINGHApril 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    By NIRMALA SINGHMarch 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    By Satyaday HindiMarch 5, 2026
    Copyright © 2023. Designed by Black Hole Studio.
    • Gujarati News
    • Ramat Jagat
    • Gujarati Bhajan
    • Gujju Media
    • Entertainment

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.