Close Menu
SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर
    • AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक
    • Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी
    • मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया
    • गुजरात शहरी विकास मिशन को मिलेगा ‘बेस्ट कम्युनिटी इम्पैक्ट प्रोजेक्ट अवॉर्ड’
    • Journalist Murder कलम पर हमला बर्दाश्त नहीं: अग्निवेश सिंह की हत्या के बाद पत्रकारों का हल्ला बोल, सरकार को अल्टीमेटम।
    • India नेसेट में गूंजी भारत-इजरायल की अटूट दोस्ती: ‘अनिश्चित दुनिया में ताकत का स्तंभ है हमारी साझेदारी’
    • Cricket कोलंबो में टूटा श्रीलंकाई प्रशंसकों का दिल: कीवी टीम ने दिखाया दम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    • Homepage
    • INDIA
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • World
    • Politics
    • Business
    • Lifestyle
    • Entertainment
    • Mobile
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Home - Politics - Rajnath Singh : राजनाथ सिंह बोले- राहुल गांधी में आग नहीं
    Politics

    Rajnath Singh : राजनाथ सिंह बोले- राहुल गांधी में आग नहीं

    NIRMALA SINGHBy NIRMALA SINGHMay 6, 2024Updated:May 6, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Rajnath Singh :

    राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि राहुल गांधी में कोई आग नहीं है, लेकिन कांग्रेस चुनावी फायदे के लिए हिंदू-मुस्लिम को बांटने की कोशिश करके आग से जरूर खेल रही है। कांग्रेस धार्मिक आधार पर तनाव पैदा करके सामाजिक सौहार्द बिगाड़ रही है। मुस्लिमों को केवल वोट बैंक के रूप में देखती है।

    न्यूज एजेंसी PTI को दिए इंटरव्यू में रक्षा मंत्री ने राहुल गांधी और कांग्रेस के अलावा लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत, चीन से सीमा विवाद, पाकिस्तान के आतंकवाद और PoK पर कब्जे को लेकर भी बात की।

    उन्होंने दावा किया कि जम्मू कश्मीर में जल्द ही हालात पूरी तरह सामान्य हो जाएंगे, साथ ही वहां विधानसभा चुनाव भी होंगे, हालांकि इसका समय गृह मंत्रालय तय करेगा।

    6 things about the Defense Minister’s statement…

    • कांग्रेस केवल सत्ता में आने वाली राजनीति न करे :
    • राजनाथ ने कहा कि मेरा कांग्रेस के लिए एक सुझाव है कि राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं की जानी चाहिए। राजनीति का मकसद राष्ट्र निर्माण होना चाहिए। हमारी सरकार तीसरी बार आती है तो समान नागरिक संहिता (UCC) और एक देश एक चुनाव लागू करेंगे।
    • कांग्रेस की वेल्थ डिस्ट्रीब्यूशन योजना देश के लिए घातक : राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के वेल्थ डिस्ट्रीब्यूशन योजना को देश के लिए घातक बताया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की योजनाओं से देश की अर्थव्यवस्था के लिए विनाशकारी परिणाम होंगे। इससे मंदी आएगी और निवेशकों का भारत पर से भरोसा उठ जाएगा। अर्जेंटीना और वेनेजुएला ने इसे लागू किया और विनाशकारी परिणाम भुगतने पड़े।
    • PM नरेंद्र मोदी पर देश को भरोसा, हम 400 पार सीटें लाएंगे : राजनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश को भरोसा है। उन्हें विश्वास है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 400 सीटों को पार कर जाएगा और भाजपा को 370 से अधिक सीटें मिलेंगी। ये अनुमान जमीनी स्थिति के विस्तृत जायजा लेने के बाद लगाए गए हैं।

    केरल में खाता खुलेगा, उत्तर प्रदेश और बंगाल में सीटें बढ़ेंगी : 

    राजनाथ ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में हमारी सीटें बढ़ेंगी और हमें तमिलनाडु में कुछ सीटें मिलेंगी। केरल में भी हमारा खाता खुलेगा। हम आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में अच्छी संख्या में सीटें जीत रहे हैं। हम ओडिशा, झारखंड और असम में अपनी सीटें बढ़ाएंगे। हम छत्तीसगढ़ में जीत हासिल कर रहे हैं।

    भाजपा सरकार संविधान कभी नहीं बदलेगी, आरक्षण बना रहेगा :

    कांग्रेस ने 80 बार संविधान संशोधन पेश किए। उन्होंने इमरजेंसी के दौरान प्रस्तावना में बदलाव किया। भाजपा सरकार संविधान में कभी बदलाव नहीं करेगी और न ही आरक्षण खत्म करेगी। कांग्रेस लोगों में डर पैदा करने और वोट बैंक की राजनीति के लिए गलत खबरें फैला रही हैं।

    जम्मू कश्मीर में जल्द चुनाव होंगे, समय तय नहीं : 

    राजनाथ ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में जमीनी स्थिति में काफी सुधार हुआ है। एक समय आएगा जब यहां AFSPA (सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम) की जरूरत नहीं होगी। हालांकि मामला गृह मंत्रालय के अधीन है, इसलिए निर्णय भी उन्हें ही लेना है। मेरा मानना है कि वहां जल्द ही विधानसभा चुनाव होंगे। लेकिन अभी कोई तय समय नहीं बताया जा सकता।

    PoK पर हमला करके कब्जा करने की जरूरत नहीं: 

    राजनाथ ने कहा- पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (POK) पर भारत को हमले की जरूरत नहीं है। वहां के लोग खुद भारत में शामिल होना चाहते हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि POK हमारा था, है और हमारा ही रहेगा। मुझे लगता है कि भारत को कुछ नहीं करना पड़ेगा। जिस तरह से जम्मू-कश्मीर में जमीनी हालात बदले हैं। आर्थिक प्रगति हो रही है और शांति लौटी है। मुझे लगता है कि POK के लोगों की ओर से मांग उठेगी कि वे भारत के साथ रहना चाहते हैं।

    Pakistan did not wear bangles- Farooq Abdullah

    राजनाथ के PoK वाले बयान पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि अगर रक्षा मंत्री कह रहे हैं, तब आगे बढ़िए। हमें कौन रोकेगा। लेकिन ये याद रखिए, उन्होंने (पाकिस्तान) भी चूड़ियां नहीं पहनी हैं। उनके पास परमाणु बम हैं। अगर उन्होंने चलाए तो दुर्भाग्य से ये हम पर ही गिरेंगे।

    Defense Minister’s comments on Congress recently…

    Had said in Barwani- Congress will become extinct like dinosaurs.

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़वानी में कहा था कि जिस तरह पूरी दुनिया से डायनासोर विलुप्त हो गए, मुझे लगता है कांग्रेस भी वैसे ही विलुप्त हो जाएगी। सालों बाद बच्चों के सामने इनका नाम लेंगे तो बच्चे भी पूछेंगे कि कौन कांग्रेस। रक्षा मंत्री बड़वानी में खरगोन लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी गजेंद्र सिंह पटेल के समर्थन में सभा करने पहुंचे थे।

    It was said in Dantewada – Congress is the house of Big Boss, its leaders are tearing each other’s clothes.

    राजनाथ सिंह ने छत्तीसगढ़ में एक चुनावी सभा में कहा था कि कांग्रेस बिग बॉस का शो बन गई है। इनके नेता एक-दूसरे का कपड़ा फाड़ रहे हैं। आने वाले समय में भारत की राजनीति से इनका सफाया हो जाएगा। 10 साल बाद बच्चे पूछेंगे कि क्या है कांग्रेस। लोगों का कोई भाग्य बदल सकता है तो वो सिर्फ भाजपा है 

    Had said in Rewa – Congress is rusty iron, BJP is 24 carat gold.

    रक्षा मंत्री ने सतना के नागौद में कहा था- कांग्रेस जंग लगा लोहा है। कांग्रेस के पास 50 साल का समय कम था, जो ये भारत को शिखर तक नहीं ले जा सके। भाजपा 24 कैरेट सोना है। हम जो कहते हैं, वो करते हैं। हम भारत को विश्व की अर्थशक्ति बनाएंगे। भय, भूख और भ्रष्टाचार से मुक्ति कांग्रेस का नारा हुआ करता था, लेकिन इसे जो पूरा कर रहा, वो हमारी सरकार है

    Rajnath Singh
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleKerala: पहली निजी ट्रेन सेवा 4 जून को शुरू होगी, सबसे पहले गोवा यात्रा
    Next Article CISCE ICSE Results 2024:  उत्तीर्ण अंक; इस वर्ष कोई कम्पार्टमेंट परीक्षा नहीं
    NIRMALA SINGH
    • Website

    Related Posts

    कौन हैं जगदीश विश्वकर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे, जानें और भी बहुत कुछ

    October 2, 2025

    Arvind Kejriwal अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट

    June 24, 2024

    PM Modi: जी7 शिखर सम्मेलन से इतर मैक्रों, सुनक और जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की

    June 14, 2024
    Leave A Reply Cancel Reply

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    April 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    March 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    March 5, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    Politics

    कौन हैं जगदीश विश्वकर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे, जानें और भी बहुत कुछ

    October 2, 2025

    Arvind Kejriwal अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट

    June 24, 2024

    PM Modi: जी7 शिखर सम्मेलन से इतर मैक्रों, सुनक और जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की

    June 14, 2024

    Lok Sabha Speaker :लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव 26 जून को होंगे

    June 14, 2024
    World

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    By NIRMALA SINGHSeptember 1, 2026Updated:September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    By NIRMALA SINGHApril 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    By NIRMALA SINGHMarch 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    By Satyaday HindiMarch 5, 2026
    Copyright © 2023. Designed by Black Hole Studio.
    • Gujarati News
    • Ramat Jagat
    • Gujarati Bhajan
    • Gujju Media
    • Entertainment

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.