Close Menu
SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर
    • AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक
    • Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी
    • मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया
    • गुजरात शहरी विकास मिशन को मिलेगा ‘बेस्ट कम्युनिटी इम्पैक्ट प्रोजेक्ट अवॉर्ड’
    • Journalist Murder कलम पर हमला बर्दाश्त नहीं: अग्निवेश सिंह की हत्या के बाद पत्रकारों का हल्ला बोल, सरकार को अल्टीमेटम।
    • India नेसेट में गूंजी भारत-इजरायल की अटूट दोस्ती: ‘अनिश्चित दुनिया में ताकत का स्तंभ है हमारी साझेदारी’
    • Cricket कोलंबो में टूटा श्रीलंकाई प्रशंसकों का दिल: कीवी टीम ने दिखाया दम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    • Homepage
    • INDIA
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • World
    • Politics
    • Business
    • Lifestyle
    • Entertainment
    • Mobile
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Home - World - Royal Enfield Bullet: जापान में दौड़ेगी ‘मेड-इन-इंडिया’ बुलेट.
    World

    Royal Enfield Bullet: जापान में दौड़ेगी ‘मेड-इन-इंडिया’ बुलेट.

    NIRMALA SINGHBy NIRMALA SINGHMarch 26, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Royal Enfield Bullet: जापान अपनी बुलेट ट्रेन के लिए काफी मशहूर है. अब यहां ‘मेड-इन-इंडिया’ बुलेट की गड़गड़ाहट भी सुनने को मिलेगी. भारत की दिग्गज मोटरसाइकिल कंपनी रॉयल एनफील्ड ने जापान में बुलेट 350 लॉन्च कर दी है. 2021 में रॉयल एनफील्ड ने जापानी मार्केट में कदम रखा था.

    Royal Enfield Bullet 350 Japan: बिजली की रफ्तार से दौड़ती बुलेट ट्रेन जापान की बड़ी पहचान है. इस ट्रेन की दुनिया भर में शोहरत है. 1964 में जापान में पहली बार ‘शिनकानसेन’ बुलेट ट्रेन चली थी. अब जापान में आपको ‘मेड-इन-इंडिया’ बुलेट का भी एक्सपीरियंस मिलेगा. यहां हम रॉयल एनफील्ड बुलेट की बात कर रहे हैं. चेन्नई बेस्ड मोटरसाइकिल कंपनी ने जापान में बुलेट 350 को लॉन्च कर दिया है. आइलैंड कंट्री में बुलेट लॉन्च करके कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में अपना दखल बढ़ाया है.

    पिछले साल भारत में रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 के मौजूदा मॉडल को लॉन्च किया गया था. अब इसे जापानी मार्केट में भी लॉन्च कर दिया गया है. जापान में BULLET 350 की कीमत 6.94 लाख येन से शुरू होती है. भारतीय करेंसी में यह कीमत लगभग 3.83 लाख रुपये है. रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में यहां पढ़ें.

    Royal Enfield Bullet 350: फीचर्स

    बुलेट 350 को जिस प्लेटफॉर्म पर बनाया जाता है उसपर नई क्लासिक 350 का भी प्रोडक्शन होता है. हालांकि दोनों बाइक के डिजाइन और स्टाइल के बीच काफी फर्क है. इसमें यूनीक हैंडलबार, सिंगल-पीस सीट, बॉक्सी रियर फेंडर और कई कलर ऑप्शन जैसी खूबियां शामिल हैं. रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 की चेसिस, इंजन और बॉडी पैनल जैसी अहम चीजें क्लासिक 350 के जैसी हैं.

    Royal Enfield Bullet 350: स्पेसिफिकेशंंस

    रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो यह बाइक 349cc एयर/ऑयल कूल सिंगल सिलेंडर इंजन से चलती है. पावर ट्रांसमिशन के लिए 5 स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. कंपनी का दावा है कि बाइक का डुअल-क्रैडल फ्रेम स्टेबिलिटी देता है. वहीं 19-18 इंच के स्पोक व्हील, टेलीस्कॉपिक फोर्क और डुअल स्प्रिंग आरामदायक राइडिंग एक्सपीरियंस देते हैं.

    ब्रेकिंग के लिए बुलेट 350 में डिस्क-ड्रम कॉम्बिनेशन, डुअल-डिस्क और ऑप्शनल अपग्रेड के तौर पर डुअल-चैनल ABS ऑप्शन मिलेंगे. बाइक का वजन 195 किलोग्राम है और सीट की हाइट 805 mm है. जापान में कंपनी बुलेट 350 के अलावा हिमालयन 450 को भी लॉन्च कर चुकी है. इस बाइक ने हिमालयन 411 की जगह ली है.

    RE Himalayan 450: फीचर्स

    हिमालयन 450 में 452cc सिंगल सिलेंडर लिक्विड कूल इंजन की पावर दी गई है. यह बाइक 6 स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच के साथ आती है. इससे क्लच बदलने पर काफी आसानी होती है. रॉयल एनफील्ड 450 में टर्न-बाई-टर्न नेविगेशन (गूगल मैप्स) के साथ ऑल-डिजिटल सेंटर कंसोल मिलता है.

    इसके अलावा ईको और परफॉर्मेंस मोड के साथ राइड-बाई-वायर टेक्नोलॉजी, स्विचेबल डुअल-चैनल ABS, ऑल-एलईडी लाइटिंग, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, कॉल/SMS अलर्ट्स, एडजस्टेबल सीट हाइट और कई तरह की एसेसरीज जैसे फीचर्स भी मिलेंगे.

    जापान में रॉयल एनफील्ड

    रॉयल एनफील्ड ने 2021 में जापान के अंदर एंट्री ली थी. कंपनी ने सबसे पहले सुगिनामी, टोक्यो में पहला स्टोर खोला. इस स्टोर में मोटरसाइकिल की बिक्री, सर्विस और रिटेल एपेरल और एसेसरीज का काम देखा जाता है. एशिया-पैसिफिक रीजन में जापान रॉयल एनफील्ड के लिए एक अहम मार्केट है. इसके अलावा ग्लोबल लेवल पर पैर पसारने के लिए जापान का मोटरसाइकिल कल्चर इंडियन कंपनी को सूट करता है.

    रॉयल एनफील्ड ने जापान में पांच मोटरसाइकिल के साथ कारोबार शुरू किया था. इनमें बुलेट 500, क्लासिक 500, हिमालयन, इंटरसेप्टर 650 और कॉन्टिनेंटल GT 650 बाइक्स शामिल रहीं. मौजूदा समय में कंपनी जापान में बुलेट 350, मेटियोर 350, हंटर 350, CLASSIC 350, सुपर मेटियोर 650, इंटरसेप्टर 650, कॉन्टिनेंटल GT 650, स्क्रैम 411 और हिमायलन की बिक्री करती है.

     

     

    Royal Enfield Bullet:
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleHOLI 2024: होली पर चढ़ा सियासी रंग,बाजारों में योगी-मोदी की पिचकारियों और मुखौटों ने मचाई धूम
    Next Article Mahakal Mandir :होली के दिन महाकाल मंदिर में बड़ा हादसा.
    NIRMALA SINGH
    • Website

    Related Posts

    India नेसेट में गूंजी भारत-इजरायल की अटूट दोस्ती: ‘अनिश्चित दुनिया में ताकत का स्तंभ है हमारी साझेदारी’

    February 26, 2026

    Trump ट्रंप का ‘टैरिफ वॉर’ तेज: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद आयात शुल्क बढ़ाकर किया 15%, वैश्विक बाजारों में हड़कंप।

    February 22, 2026

    Dubai काठमांडू एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई: दुबई से आए तीन भारतीय 11 किलो चरस के साथ गिरफ्तार।

    February 21, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    April 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    March 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    March 5, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    Politics

    कौन हैं जगदीश विश्वकर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे, जानें और भी बहुत कुछ

    October 2, 2025

    Arvind Kejriwal अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट

    June 24, 2024

    PM Modi: जी7 शिखर सम्मेलन से इतर मैक्रों, सुनक और जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की

    June 14, 2024

    Lok Sabha Speaker :लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव 26 जून को होंगे

    June 14, 2024
    World

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    By NIRMALA SINGHSeptember 1, 2026Updated:September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    By NIRMALA SINGHApril 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    By NIRMALA SINGHMarch 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    By Satyaday HindiMarch 5, 2026
    Copyright © 2023. Designed by Black Hole Studio.
    • Gujarati News
    • Ramat Jagat
    • Gujarati Bhajan
    • Gujju Media
    • Entertainment

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.