Close Menu
SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर
    • AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक
    • Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी
    • मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया
    • गुजरात शहरी विकास मिशन को मिलेगा ‘बेस्ट कम्युनिटी इम्पैक्ट प्रोजेक्ट अवॉर्ड’
    • Journalist Murder कलम पर हमला बर्दाश्त नहीं: अग्निवेश सिंह की हत्या के बाद पत्रकारों का हल्ला बोल, सरकार को अल्टीमेटम।
    • India नेसेट में गूंजी भारत-इजरायल की अटूट दोस्ती: ‘अनिश्चित दुनिया में ताकत का स्तंभ है हमारी साझेदारी’
    • Cricket कोलंबो में टूटा श्रीलंकाई प्रशंसकों का दिल: कीवी टीम ने दिखाया दम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    • Homepage
    • INDIA
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • World
    • Politics
    • Business
    • Lifestyle
    • Entertainment
    • Mobile
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Home - Gujarat - 77वें गणतंत्र पर्व 26 जनवरी, 2026 का राज्य स्तरीय समारोह नवगठित वाव-थराद जिले में आयोजित होगा
    Gujarat

    77वें गणतंत्र पर्व 26 जनवरी, 2026 का राज्य स्तरीय समारोह नवगठित वाव-थराद जिले में आयोजित होगा

    Satyaday HindiBy Satyaday HindiJanuary 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राज्यपाल आचार्य देवव्रतजी मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति में ध्वजारोहण करेंगे तथा परेड की सलामी लेंगे

    गांधीनगर, 19 जनवरी : 77वें गणतंत्र पर्व 26 जनवरी 2026 का राज्य स्तरीय समारोह नवगठित वाव-थराद जिले में आयोजित होगा।

    राज्यपाल आचार्य देवव्रतजी मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल की उपस्थिति में वाव-थराद जिला मुख्यालय मालपुर में नए कोर्ट के सामने स्थित हेलीपैड मैदान में गणतंत्र पर्व पर सुबह 9 बजे राष्ट्रध्वज फहरा कर ध्वज वंदन कराएंगे और परेड मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इस राज्य स्तरीय समारोह के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा पुलिस बल द्वारा विभिन्न निदर्शन भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल से राष्ट्रीय पर्वों का राज्य स्तरीय समारोह अलग-अलग जिलों में जन भागीदारी से आयोजित करने की शुरू कराई गई नूतन परंपरा के अनुसार 77वें गणतंत्र पर्व का राज्य स्तरीय समारोह नवगठित वाव-थराद जिले में आयोजित होने वाला है।

    यह राष्ट्रीय पर्व राज्य के विभिन्न जिलों में तहसील मुख्यालयों पर आयोजित होगा। इसमें उप मुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी अहमदाबाद में मकरबा क्षेत्र में ध्वजारोहण करेंगे। इसके अलावा; राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य सम्बद्ध जिलों के मुख्यालयों पर गणतंत्र पर्व समारोह में उपस्थित रहकर ध्वजारोहण करेंगे।

    राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) द्वारा इस संदर्भ में घोषित की गई सूची के अनुसार केबिनेट स्तरीय मंत्रियों में वित्त मंत्री श्री कनुभाई देसाई नवसारी जिले के चीखली में, कृषि मंत्री श्री जीतूभाई वाघाणी राजकोट जिले के जेतपुर में, ऊर्जा मंत्री श्री ऋषिकेश पटेल गांधीनगर जिले के माणसा में, श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री कुँवरजीभाई बावळिया पोरबंदर जिले के राणावाव में, आदिजाति विकास मंत्री श्री नरेशभाई पटेल वलसाड जिले के उमरगाम में, वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री अर्जुनभाई मोढवाडिया दाहोद जिले के गोविंद गुरु-लींबडी में, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रद्युमनभाई वाजा साबरकाँठा जिले के हिंमतनगर में तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री रमणभाई सोलंकी खेडा जिले के ठासरा में तिरंगा फहराएंगे।

    राज्य स्तरीय मंत्री जिन जिलों में गणतंत्र पर्व के उपलक्ष्य में ध्वजारोहण करेंगे; उनमें जल संसाधन राज्य मंत्री श्री ईश्वरसिंह पटेल नर्मदा जिले के एकतानगर (केवडिया) में, महिला एवं बाल कल्याण राज्य मंत्री डॉ. मनीषाबेन वकील छोटा उदेपुर जिले के बोडेली में, मत्स्योद्योग राज्य मंत्री श्री परसोत्तम सोलंकी गीर-सोमनाथ जिले के तालाला में, श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री श्री कांतिभाई अमृतिया कच्छ जिले के भुज में, कृषि राज्य मंत्री श्री रमेशभाई कटारा पंचमहाल जिले के हालोल में, शहरी विकास राज्य मंत्री श्रीमती दर्शनाबेन वाघेला सुरेन्द्रनगर जिले के वढवाण में, विधि राज्य मंत्री श्री कौशिकभाई वेकरिया भावनगर जिले के वलभीपुर में, परिवहन राज्य मंत्री श्री प्रवीणभाई माळी मेहसाणा जिले के विसनगर में, खेल राज्य मंत्री डॉ. जयरामभाई गामित डांग जिले के आहवा में, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्री त्रिकमभाई छांग अमरेली जिले के खांभा में, वित्त राज्य मंत्री श्री कमलेशभाई पटेल वडोदरा जिले के वाघोडिया में, राजस्व राज्य मंत्री श्री संजयसिंह महिडा आणंद जिले के खंभात में, आदिजाति विकास राज्य मंत्री श्री पी. सी. बरंडा महिसागर जिले के कडाणा में, कुटीर उद्योग राज्य मंत्री श्री स्वरूपजी ठाकोर पाटण जिले के शंखेश्वर में तथा प्राथमिक, माध्यमिक एवं प्रौढ़ शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रीवाबा जाडेजा बोटाद जिले के गढडा में तिरंगा फहराएंगे।

    राज्य के जिन 9 जिलों के तहसील मुख्यालयों पर जिला कलेक्टरों द्वारा ध्वजारोहण होने वाला है; उनमें अरवल्ली जिले के मेघरज में, बनासकाँठा के ओगड में, भरूच जिले के आमोद में, देवभूमि द्वारका जिले के भाणवड में, जामनगर जिले के कालावड में, जूनागढ जिले के केशोद में, मोरबी जिले के टंकारा में, सूरत जिले के मांडवी में तथा तापी जिले के उच्छल में सम्बद्ध जिला कलेक्टर तिरंगा झंडा फहाराएंगे।

     

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleGandhidham:कांडला बंदरगाह पर खड़े ब्लैक ईगल हाइड्रोलिक और सिया राम हाइड्रोलिक के कंटेनरों की जाँच जारी
    Next Article स्मार्ट शहर के लिए स्मार्ट उपाय : सीसीटीवी+एआई=आवारा गाय को भीड़ में चिह्नित कर उसके मालिक की पहचान उजागर करेगा
    Satyaday Hindi
    • Website

    Related Posts

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    April 25, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    March 5, 2026

    गुजरात शहरी विकास मिशन को मिलेगा ‘बेस्ट कम्युनिटी इम्पैक्ट प्रोजेक्ट अवॉर्ड’

    March 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    April 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    March 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    March 5, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    Politics

    कौन हैं जगदीश विश्वकर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे, जानें और भी बहुत कुछ

    October 2, 2025

    Arvind Kejriwal अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट

    June 24, 2024

    PM Modi: जी7 शिखर सम्मेलन से इतर मैक्रों, सुनक और जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की

    June 14, 2024

    Lok Sabha Speaker :लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव 26 जून को होंगे

    June 14, 2024
    World

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    By NIRMALA SINGHSeptember 1, 2026Updated:September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    By NIRMALA SINGHApril 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    By NIRMALA SINGHMarch 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    By Satyaday HindiMarch 5, 2026
    Copyright © 2023. Designed by Black Hole Studio.
    • Gujarati News
    • Ramat Jagat
    • Gujarati Bhajan
    • Gujju Media
    • Entertainment

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.