Close Menu
SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर
    • AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक
    • Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी
    • मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया
    • गुजरात शहरी विकास मिशन को मिलेगा ‘बेस्ट कम्युनिटी इम्पैक्ट प्रोजेक्ट अवॉर्ड’
    • Journalist Murder कलम पर हमला बर्दाश्त नहीं: अग्निवेश सिंह की हत्या के बाद पत्रकारों का हल्ला बोल, सरकार को अल्टीमेटम।
    • India नेसेट में गूंजी भारत-इजरायल की अटूट दोस्ती: ‘अनिश्चित दुनिया में ताकत का स्तंभ है हमारी साझेदारी’
    • Cricket कोलंबो में टूटा श्रीलंकाई प्रशंसकों का दिल: कीवी टीम ने दिखाया दम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    • Homepage
    • INDIA
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • World
    • Politics
    • Business
    • Lifestyle
    • Entertainment
    • Mobile
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Home - Gujarat - स्मार्ट सिटी सूरत का स्मार्ट मॉडल : ‘डायमंड सिटी’ अब बनेगी ‘जीरो वेस्ट सिटी’
    Gujarat

    स्मार्ट सिटी सूरत का स्मार्ट मॉडल : ‘डायमंड सिटी’ अब बनेगी ‘जीरो वेस्ट सिटी’

    Satyaday HindiBy Satyaday HindiJanuary 29, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कूड़ा प्रबंधन में देश की ‘रोल मॉडल’ डायमंड सिटी अब ‘सर्कुलर इकोनॉमी’ की ओर अग्रसर

    एक समय केवल हीरा एवं कपड़ा उद्योग के लिए विख्यात सूरत शहर आज पर्यावरण संरक्षण तथा कूड़ा निकासी के लिए समग्र देश में पथदर्शक बन रहा है। सूरत अब केवल ‘डायमंड सिटी’ के रूप में नहीं, बल्कि ‘जीरो वेस्ट सिटी’ की ओर आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार द्वारा घोषित किए गए ‘अर्बन डेवलपमेंट इयर – शहरी विकास वर्ष’ के अवसर पर सूरत महानगर पालिका ने आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के साथ ‘ग्रीन ग्रोथ’ को भी प्राथमिकता दी है।

    विकास की बड़ी छलांग लगा रहा सूरत शहर अब पर्यावरण संरक्षण में भी देश का नेतृत्व कर रहा है। महानगर पालिका ने आगामी दो वर्ष में शहर में निकलने वाले ठोस निर्माण कार्य कूड़े (सी एण्ड डी वेस्ट) की 100 प्रतिशत रीसाइक्लिंग का लक्ष्य रखा है। ऐसी व्यवस्था की जा रही है कि शहर का कोई भी कन्स्ट्रक्शन वेस्ट डंपिंग साइट तक पहुँचने की बजाय निर्माण स्थल पर ही या प्लांट में ही रिसाइकल होकर पुनरुपयोग में लिया जाए।

    सूरत महानगर पालिका द्वारा शहर के कन्स्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन वेस्ट का वैज्ञानिक ढंग से एकत्रीकरण कर उसे पुनः उपयोग में लेने के लिए कार्यरत सी एण्ड डी वेस्ट रीसाइक्लिंग प्लांट अब समग्र भारत के लिए एक उदाहरणीय मॉडल बना है। यह प्रोजेक्ट शहर की साफ-सफाई के साथ पर्यावरण की रक्षा करने तथा प्राकृतिक संसाधन बचाने में भी योगदान दे रहा है।

    निर्माण कार्य के कूड़े की 100 प्रतिशत रीसाइक्लिंग करने वाले सूरत की यह स्मार्ट पहल केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण जतन का बड़ा अभियान बनी है। इस रीसाइक्लिंग प्रक्रिया के परिणामस्वरूप हर वर्ष 500 प्रतिशत से अधिक कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन घटता है, जो 2,50,000 किलो कोयले की बचत समान है। इससे पत्थर तथा रेत जैसे प्राकृतिक संसाधनों के खनन पर बोझ कम हुआ है।

    स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 में समग्र भारत में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर सूरत ने देश में फिर एक बार स्वच्छता में विशिष्ट पहचान स्थापित की है। सुपर स्वच्छ लीग में सूरत निरंतर अग्रसर रहा है तथा जीरो वेस्ट मैनेजमेंट की ओर दृढ़ प्रयास हो रहे हैं। सूरत मनपा, राज्य एवं केन्द्र सरकार के मार्गदर्शन में कूड़े की वैज्ञानिक ढंग से रीसाइक्लिंग तथा वेस्ट मैनेजमेंट किया जाता है। शहर में कन्स्ट्रक्शन तथा डिमोलिशन वेस्ट के ठोस कूड़े से बेस्ट प्रोडक्ट्स का उत्पादन करने के लिए सी एण्ड डी प्लांट की स्थापना की गई है।

    सूरत के कोसाड में 300 मैट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाला प्लांट जन-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल अंतर्गत कार्यरत है, जिसमें दैनिक अनुमानित 80 मैट्रिक टन डिमोलिशन वेस्ट रीसाइकिल होता है। इस प्रकार; सी एण्ड डी वेस्ट से पेवर ब्लॉक्स तथा विभिन्न प्रकार के कन्स्ट्रक्शन वेस्ट मटीरियल्स से उच्च गुणवत्ता के उत्पाद बनाए जाते हैं।

    क्लीन सिटी सूरत में डिमोलिशन वेस्ट अब वेस्ट नहीं, बल्कि वेल्थ बन रहा है। सूरत मनपा द्वारा क्लीन कन्स्ट्रक्शन गाइडलाइन लागू की गई है। ई-गवर्नेंस के माध्यम से नागरिक घर बैठे ही कन्स्ट्रक्शन वेस्ट उठवाने के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। सूरत मनपा द्वारा एक प्रेरणादायी निर्णय लिए जाने से प्लांट में निकलने वाली रिसाइकिल सामग्री को सरकारी टेंडरों में भी 20 प्रतिशत तक रिसाइकिल सामग्री का उपयोग अनिवार्य किया गया है। इस नीति से रिसाइकिल हुई वस्तुओं के बाजार को गति मिलेगी और ‘सर्कुलर इकोनॉमी’ मजबूत बनेगी।

    सूरत मनपा द्वारा लागू क्लीन कन्स्ट्रक्शन गाइडलाइन शहर के वायु प्रदूषण को घटाने में महत्वपूर्ण सिद्ध हो रही है। स्मार्ट मॉनिटरिंग के कारण नागरिकों की शिकायतों में कमी आई है और सी एण्ड डी की 100 प्रतिशत रीसाइक्लिंग की जाती है। कन्स्ट्रक्शन साइट्स पर पतरे, शेड्स, धूल नियंत्रण के लिए स्प्रिंकलर्स तथा ग्रीन नेट का अनिवार्य उपयोग; ये सब मिलकर सूरत को अधिक स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुवासित बनाते हैं।

    कोसाड स्थित प्लांट में ईंट, कंक्रीट, लोहे के टुकड़े एकत्र कर साइंटिफिक प्रोसेसिंग के जरिये पुनः उपयोग

    कोसाड स्थित प्लांट वर्ष 2018 से कार्यरत हुआ। तब से सूरत मनपा द्वारा कलेक्शन सिस्टम मजबूत बनाए जाने से सी एण्ड डी ठोस कूड़े का कलेक्शन क्रमशः बढ़ा है, जिसमें वर्ष 2018-19 में 65,746 मैट्रिक टन, 2019-20 में 37,457 मैट्रिक टन, 2020-21 में 10,614 मैट्रिक टन, 2021-22 में 23,315 मैट्रिक टन, 2022-23 में 41,451 मैट्रिक टन, 2023-24 में 49,381 मैट्रिक टन तथा 2024-25 में 58,106 मैट्रिक टन कन्स्ट्रक्शन-डिमोलिशन वेस्ट का कलेक्शन हुआ है। यह वेस्ट डंपिंग साइट पर जाने की बजाय इसकी रीसाइक्लिंग की गई है।

    इस प्लांट में ईंट, कंक्रीट, लोहे के टुकड़े एकत्र कर साइंटिफिक प्रोसेसिंग से उन्हें पुनः उपयोगी बनाया जाता है। इस प्रक्रिया में क्रश्ड एग्रीगेट्स, रिसाइकल्ड रेती, पेवर ब्लॉक तथा कंक्रीट, ईंटों जैसी गुणवत्ता वाली सामग्री तैयार की जाती है।

    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सासण गिर में वन कर्मियों के लिए 183 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
    Next Article दिवा और जीत अदाणी ने दिव्यांग महिलाओं के साथ मनाई अपनी शादी की पहली सालगिरह
    Satyaday Hindi
    • Website

    Related Posts

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    April 25, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    March 5, 2026

    गुजरात शहरी विकास मिशन को मिलेगा ‘बेस्ट कम्युनिटी इम्पैक्ट प्रोजेक्ट अवॉर्ड’

    March 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    April 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    March 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    March 5, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    Politics

    कौन हैं जगदीश विश्वकर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे, जानें और भी बहुत कुछ

    October 2, 2025

    Arvind Kejriwal अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट

    June 24, 2024

    PM Modi: जी7 शिखर सम्मेलन से इतर मैक्रों, सुनक और जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की

    June 14, 2024

    Lok Sabha Speaker :लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव 26 जून को होंगे

    June 14, 2024
    World

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    By NIRMALA SINGHSeptember 1, 2026Updated:September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    By NIRMALA SINGHApril 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    By NIRMALA SINGHMarch 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    By Satyaday HindiMarch 5, 2026
    Copyright © 2023. Designed by Black Hole Studio.
    • Gujarati News
    • Ramat Jagat
    • Gujarati Bhajan
    • Gujju Media
    • Entertainment

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.