Close Menu
SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर
    • AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक
    • Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी
    • मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया
    • गुजरात शहरी विकास मिशन को मिलेगा ‘बेस्ट कम्युनिटी इम्पैक्ट प्रोजेक्ट अवॉर्ड’
    • Journalist Murder कलम पर हमला बर्दाश्त नहीं: अग्निवेश सिंह की हत्या के बाद पत्रकारों का हल्ला बोल, सरकार को अल्टीमेटम।
    • India नेसेट में गूंजी भारत-इजरायल की अटूट दोस्ती: ‘अनिश्चित दुनिया में ताकत का स्तंभ है हमारी साझेदारी’
    • Cricket कोलंबो में टूटा श्रीलंकाई प्रशंसकों का दिल: कीवी टीम ने दिखाया दम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    • Homepage
    • INDIA
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • World
    • Politics
    • Business
    • Lifestyle
    • Entertainment
    • Mobile
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Home - Gujarat - Tana-Riri Festival: 10 नवंबर को होगा ताना-रीरी महोत्सव का आगाज, ऐतिहासिक शहर वडनगर में दो दिवसीय समारोह में संगीत क्षेत्र के प्रसिद्ध कलाकार गायन-वादन की प्रस्तुति देंगे
    Gujarat

    Tana-Riri Festival: 10 नवंबर को होगा ताना-रीरी महोत्सव का आगाज, ऐतिहासिक शहर वडनगर में दो दिवसीय समारोह में संगीत क्षेत्र के प्रसिद्ध कलाकार गायन-वादन की प्रस्तुति देंगे

    NIRMALA SINGHBy NIRMALA SINGHNovember 9, 2024No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Tana-Riri Festival
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Tana-Riri Festival: 10 नवंबर को होगा ताना-रीरी महोत्सव का आगाज, ऐतिहासिक शहर वडनगर में दो दिवसीय समारोह में संगीत क्षेत्र के प्रसिद्ध कलाकार गायन-वादन की प्रस्तुति देंगे

    Tana-Riri Festival पंडित नीरज एंड अमी परीख ग्रुप और कु. मैथिली ठाकुर शास्त्रीय गायन से जबकि लोकगायक उस्मान मीर और पार्थिव गोहिल गायन और शशांक सुब्रमण्यम बांसुरी वादन से श्रोताओं को करेंगे मंत्रमुग्ध

    Tana-Riri Festival इस वर्ष विदुषी पद्मा सुरेश तलवलकर और डॉ. श्रीमती प्रदीप्ता गांगुली को ताना-रीरी अवॉर्ड से नवाजा जाएगा

    • प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 2003 में वडनगर में में ताना-रीरी महोत्सव की शुरुआत की थी
    • वडनगर में 550 वर्ष पूर्व नागर ब्राह्मणों द्वारा शुरू की गई संगीत परंपरा आज भी जीवंत है

    Tana-Riri Festival  गांधीनगर, 09 नवंबर : गुजरात के मेहसाणा जिले में स्थित ऐतिहासिक वडनगर की पहचान उसका प्राचीन इतिहास और समृद्ध कला-विरासत है। यह नगरी संगीत, कला, गायन, वादन और नृत्य के प्रचार-प्रसार के लिए सुविख्यात है। वडनगर में 550 वर्ष पूर्व नागर ब्राह्मणों द्वारा शुरू की गई संगीत की परंपरा आज भी जीवंत है। संगीत की यह परंपरा और विरासत आज ताना-रीरी महोत्सव के जरिए वैश्विक मान्यता प्राप्त कर चुकी है, जिसका श्रेय हमारे दूरदर्शी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को जाता है।tana riri

    वर्ष 2003 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री के रूप में श्री नरेन्द्र मोदी ने अपने पैतृक गांव वडनगर में ताना-रीरी महोत्सव की शुरुआत की थी। गुजरात राज्य संगीत नाटक अकादमी, गांधीनगर और मेहसाणा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में संगीत सम्राज्ञी ताना-रीरी की याद में प्रतिवर्ष कार्तिक शुक्ल नवमी और दशमी के दिन संगीत का यह अनोखा उत्सव आयोजित किया जाता है। इस वर्ष यह महोत्सव 10 और 11 नवंबर को ताना-रीरी समाधि स्थल पर आयोजित होगा, जहां श्रोतागण पंडित नीरज एंड अमी परीख ग्रुप, कुमारी मैथिली ठाकुर, ओसमाण मीर, पार्थिव गोहिल और शशांक सुब्रमण्यम आदि कलाकारों के गायन और वादन का लुत्फ उठा सकेंगे।tana riri.1

    ताना-रीरी महोत्सव यानी कला, संगीत और संस्कार की विरासत को सहेजने की प्रतिबद्धता

    गुजरात के संगीत इतिहास में गायिका बहनों ताना और रीरी का नाम बहुत ही आदरपूर्वक लिया जाता है। शास्त्रीय संगीत जगत में आज भी राग का आलाप करने से पहले ‘नोम तोम ताना-रीरी’ गाया जाता है। भक्त कवि नरसिंह मेहता की दोहित्री शर्मिष्ठा की सुपुत्रियां ताना और रीरी मल्हार राग के गायन में पारंगत थीं। संगीत सम्राट तानसेन ने जब दीपक राग गाया तो उनके शरीर में जलन पैदा हुई, जिसे इन दोनों नागर बहनों ने राग मल्हार का गायन कर शांत किया था। जब बादशाह अकबर को इस बात का पता चला, तो अकबर ने ताना और रीरी को दरबार में पेश करने का आदेश दिया। परन्तु इन दोनों बहनों ने इस मांग को स्वीकार करने के बजाय आत्मबलिदान देना पसंद किया। ऐसी वीरांगना कलाधारिणी बहनों को सुरांजलि देने के लिए वडनगर के ताना-रीरी समाधि स्थल, घासकोर दरवाजा में वर्ष 2003 से प्रतिवर्ष ताना-रीरी शास्त्रीय संगीत महोत्सव आयोजित किया जाता है।

    इस महोत्सव में सुप्रसिद्ध गायक और कलाकार अपने सुमधुर गीत-संगीत से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए इस महोत्सव को मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली गुजरात सरकार अंतरराष्ट्रीय फलक पर ले जाने का प्रयास कर रही है।

    ताना-रीरी अवॉर्ड से सम्मानित प्रतिभाओं को 2.50 लाख रुपए का नकद पुरस्कार दिया जाता है

    कला और कलाकारों की सराहना के लिए सदैव तत्पर रहने वाले राज्य के तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2010 में ‘ताना-रीरी संगीत सम्मान अवॉर्ड’ की शुरुआत की थी। 2010 में पहली बार राष्ट्रीय स्तर का यह अवॉर्ड विख्यात गायिका बहनों लता और उषा मंगेशकर को दिया गया था। इस वर्ष तानारीरी अवॉर्ड समारोह में विख्यात शास्त्रीय गायिका सुश्री पद्मा सुरेश तलवलकर और डॉ. श्रीमती प्रदीप्ता गांगुली को मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल के करकमलों द्वारा ताना-रीरी संगीत सम्मान अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।tana riri

    मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल के अलावा पर्यटन, सांस्कृतिक गतिविधि, वन एवं पर्यावरण तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मुळुभाई बेरा एवं गृह राज्य मंत्री श्री हर्ष संघवी ताना-रीरी महोत्सव में उपस्थित रहेंगे। ताना-रीरी अवॉर्ड से सम्मानित शास्त्रीय संगीत जगत की दोनों महिला प्रतिभाओं को 2.50 लाख रुपए का नकद पुरस्कार, ताम्र पत्र और शॉल प्रदान की जाएगी।

    इस वर्ष ताना-रीरी महोत्सव में गीत-संगीत की सुर लहरियों से ये कलाकार बांधेंगे समां

    श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ताना-रीरी महोत्सव में देश के सुप्रसिद्ध कलाकार वडनगर की ऐतिहासिक भूमि पर अपनी गीत-संगीत कला की प्रस्तुति देने आते हैं। इस वर्ष भी 10 और 11 नवंबर, 2024 को आयोजित होने वाले ताना-रीरी महोत्सव में लोकप्रिय कलाकार अपनी कला का जादू पेश करेंगे। रविवार, 10 नवंबर को नीरज एंड अमी परीख ग्रुप और कु. मैथिली ठाकुर शास्त्रीय गायन प्रस्तुत करेंगे। उधर, गुजरात के जाने-माने लोकगायक उस्मान मीर अपने गायन से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर करेंगे। सोमवार, 11 नवंबर को श्री शशांक सुब्रमण्यम के बांसुरी वादन और पार्थिव गोहिल एंड ग्रुप के गीत-संगीत की मधुर रसधारा समारोह को यादगार बनाएगी।

    Tana-Riri Festival
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleAdani: लद्दाख में अडानी के खिलाफ आंदोलन, कच्छ के खावडा में गुजरात सरकार हुई नतमस्तक
    Next Article Gandhinagar: मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने वडनगर में प्रेरणा स्कूल का दौरा किया,जहां पीएम मोदीजी ने अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की थी
    NIRMALA SINGH
    • Website

    Related Posts

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    April 25, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    March 5, 2026

    गुजरात शहरी विकास मिशन को मिलेगा ‘बेस्ट कम्युनिटी इम्पैक्ट प्रोजेक्ट अवॉर्ड’

    March 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    April 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    March 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    March 5, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    Politics

    कौन हैं जगदीश विश्वकर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे, जानें और भी बहुत कुछ

    October 2, 2025

    Arvind Kejriwal अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट

    June 24, 2024

    PM Modi: जी7 शिखर सम्मेलन से इतर मैक्रों, सुनक और जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की

    June 14, 2024

    Lok Sabha Speaker :लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव 26 जून को होंगे

    June 14, 2024
    World

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    By NIRMALA SINGHSeptember 1, 2026Updated:September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    By NIRMALA SINGHApril 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    By NIRMALA SINGHMarch 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    By Satyaday HindiMarch 5, 2026
    Copyright © 2023. Designed by Black Hole Studio.
    • Gujarati News
    • Ramat Jagat
    • Gujarati Bhajan
    • Gujju Media
    • Entertainment

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.