Close Menu
SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर
    • AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक
    • Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी
    • मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया
    • गुजरात शहरी विकास मिशन को मिलेगा ‘बेस्ट कम्युनिटी इम्पैक्ट प्रोजेक्ट अवॉर्ड’
    • Journalist Murder कलम पर हमला बर्दाश्त नहीं: अग्निवेश सिंह की हत्या के बाद पत्रकारों का हल्ला बोल, सरकार को अल्टीमेटम।
    • India नेसेट में गूंजी भारत-इजरायल की अटूट दोस्ती: ‘अनिश्चित दुनिया में ताकत का स्तंभ है हमारी साझेदारी’
    • Cricket कोलंबो में टूटा श्रीलंकाई प्रशंसकों का दिल: कीवी टीम ने दिखाया दम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    • Homepage
    • INDIA
    • Gujarat
    • Maharashtra
    • World
    • Politics
    • Business
    • Lifestyle
    • Entertainment
    • Mobile
    SATYA DAY HINDISATYA DAY HINDI
    Home - INDIA - Onion Price Hike: चुनाव में कहीं बढ़ न जाएं प्‍याज का रेट
    INDIA

    Onion Price Hike: चुनाव में कहीं बढ़ न जाएं प्‍याज का रेट

    NIRMALA SINGHBy NIRMALA SINGHMarch 27, 2024No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    Onion Price:   सरकार ने प्‍याज की कीमत पर लगाम लगाने और क‍िसानों को क‍िसी भी तरह के नुकसान से बचाने के ल‍िए बफर स्‍टॉक में इजाफा करने का ऐलान क‍िया है. इसके ल‍िए सरकार की तरफ से जल्‍द 5 लाख टन प्‍याज की खरीद की जाएगी. प्‍याज के न‍िर्यात पर लगी पाबंदी अभी जारी रहेगी.

    लोकसभा चुनाव से पहले सरकार की नजर चीजों के बढ़ते हुए दामों पर है. सरकार की कोश‍िश है क‍ि क‍िसी भी कीमत पर आम आदमी से जुड़ी क‍िसी भी चीज के रेट में बढ़ोतरी नहीं हो. इसी को ध्‍यान में रखते हुए प‍िछले द‍िनों एलपीजी गैस स‍िलेंडर सस्‍ता करने के साथ ही पेट्रोल-डीजल के दाम में भी कटौती की गई थी. अब सरकार प्‍याज की बढ़ी कीमत को कम करने और बाजार को स्थिर रखने के लिए पांच लाख टन प्याज खरीदने का फैसला किया है. पिछले साल के इस समय के मुकाबले इस साल थोक रेट में भी उछाल आया है. इससे ग्राहकों पर पहले के मुकाबले आर्थ‍िक बोझ बढ़ रहा था, इसी को ध्‍यान में रखकर सरकार ने यह कदम उठाया है.

    निर्यात पर 31 मार्च तक के ल‍िए रोक लगाई गई थी

    लेक‍िन प‍िछले द‍िनों सरकार ने अगले आदेश तक प्याज निर्यात पर प्रत‍िबंध लगाने का फैसला क‍िया है. इससे पहले प्याज निर्यात पर रोक 31 मार्च तक के ल‍िए लगाई गई थी. इसके बाद प्‍याज की कीमत में संभावित गिरावट की चिंता के बीच सरकार ने किसानों को भरोसा दिलाया कि वह उनके फायदे को ध्‍यान में रखते हुए अगले 2-3 दिन में पांच लाख टन प्याज की खरीद शुरू करेगी. उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने कहा, ‘हम किसानों को आश्‍वस्‍त करना चाहते हैं क‍ि उनकी चिंता का ध्यान रखा जाएगा. हम बफर स्टॉक बनाए रखने के लिए अगले 2-3 दिन में पांच लाख टन प्‍याज की फसल की खरीद शुरू करेंगे.’

    निर्यात पर रोक लगाने से व्यापारियों पर असर
    उन्होंने कहा कि प्याज के निर्यात पर रोक लगाने का असर व्यापारियों पर असर पड़ रहा है. इससे क‍िसानों को क‍िसी तरह की द‍िक्‍कत नहीं हो रही. महाराष्ट्र में औसत मंडी (थोक) कीमत फ‍िलहाल करीब 13-15 रुपये प्रति किलो हैं, जो पिछले साल के स्तर से करीब दोगुनी है. उन्होंने कहा, ‘भले ही कीमतें गिरें, हम किसानों का ध्‍यान रखेंगे.’ सचिव ने कहा कि सरकार मंडी दर पर बफर स्टॉक के लिए प्याज की खरीदारी करती है. हालांकि, यदि रेट उत्पादन लागत से नीचे आता है तो सरकार यह ध्‍यार रखती है क‍ि कम से कम किसानों की लागत पूरी हो. साल 2023-24 में सरकार ने बफर स्टॉक के लिए 17 रुपये किलो की औसत दर पर 6.4 लाख टन प्याज (रबी और खरीफ दोनों फसलें) खरीदी थीं.

    अगले दो दिन में शुरू होगी प्‍याज की खरीद
    उन्होंने कहा क‍ि करीब पूरी मात्रा का निपटान कर दिया गया है. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय में विशेष कार्याधिकारी निधि खरे ने कहा कि पिछले साल प्याज की खरीद जून में हुई थी. लेकिन इस साल यह अगले दो दिन में जल्दी शुरू होने जा रही है. दो नोडल सहकारी एजेंसियां नेफेड (NAFED) और एनसीसीएफ (NCCF) खरीद को अंजाम देंगी. खरीद के लिए, नेफेड और एनसीसीएफ (NCCF) को प्याज किसानों का पूर्व-पंजीकरण करना है ताकि यह तय क‍िया जा सके क‍ि किसानों को डीबीटी के जर‍िये उनके बैंक अकाउंट में क‍िया जाए.

    खुदरा कीमत 33 रुपये पर स्‍थ‍िरखुदरा कीमत पर रबी प्याज उत्पादन में संभावित गिरावट के बारे में सचिव ने कहा कि देश में औसत खुदरा कीमत फिलहाल 33 रुपये प्रति किलो पर स्थिर हैं.  सरकार ने आपूर्ति-मांग के अंतर को दो तरह से निपटने के लिए प्‍लान बनाया है. उन्होंने कहा कि सरकार विकिरण उपचार के जर‍िये 1,322 टन प्याज के स्व-जीवन (शेल्फ लाइफ) में सुधार का परीक्षण कर रही है और दूसरी बात यह है कि प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में किसानों को मौसम की स्थिति के आधार पर शुरुआती खरीफ फसल उगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.

    कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, 2023-24 (जुलाई-जून) में रबी प्याज का उत्पादन 20 प्रतिशत घटकर 190.5 लाख टन रहने का अनुमान है, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 237 लाख टन रहा था. देश में प्याज की उपलब्धता के लिए रबी प्याज महत्वपूर्ण है क्योंकि वार्षिक उत्पादन में 72-75 प्रतिशत का योगदान देता है. सालभर प्याज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए रबी प्याज भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें खरीफ (ग्रीष्मकालीन) प्याज की तुलना में बेहतर स्व-जीवन है और इसे नवंबर-दिसंबर तक आपूर्ति के लिए संग्रहीत किया जा सकता है.

    एक अलग बयान में प्याज निर्यात प्रतिबंध को बढ़ाने का हालिया निर्णय, मौजूदा अंतरराष्ट्रीय कीमत और वैश्‍व‍िक उपलब्धता चिंताओं के बीच समग्र घरेलू उपलब्धता को देखते हुए जरूरी हो गया है. इस बीच, सरकार ने उन पड़ोसी देशों को निर्यात की अनुमति दी है जो अपनी घरेलू खपत जरूरतों के लिए देश पर निर्भर हैं. सरकार ने भूटान (550 टन), बहरीन (3,000 टन), मॉरीशस (1,200 टन), बांग्लादेश (50,000 टन) और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को (14,400 टन) प्याज निर्यात की अनुमति दी है. 

     

    Onion Price
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleSwatantrya Veer Savarkar Day 5 : बॉक्स ऑफिस जंग में कदम जमाए खड़ी है रणदीप-अंकिता की फिल्म
    Next Article Israel Hamas War: आठ बच्चों सहित 18 की मौत; शेल्टर होम में मौजूद थे 10 लाख लोग
    NIRMALA SINGH
    • Website

    Related Posts

    Journalist Murder कलम पर हमला बर्दाश्त नहीं: अग्निवेश सिंह की हत्या के बाद पत्रकारों का हल्ला बोल, सरकार को अल्टीमेटम।

    February 28, 2026

    India नेसेट में गूंजी भारत-इजरायल की अटूट दोस्ती: ‘अनिश्चित दुनिया में ताकत का स्तंभ है हमारी साझेदारी’

    February 26, 2026

    Robert Vadra कांग्रेस के दामाद पर ED का शिकंजा मजबूत! क्या 4 अप्रैल को वाड्रा की दलीलें कोर्ट में टिक पाएंगी?

    February 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    April 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    March 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    March 5, 2026
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • Pinterest
    Politics

    कौन हैं जगदीश विश्वकर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद की दौड़ में सबसे आगे, जानें और भी बहुत कुछ

    October 2, 2025

    Arvind Kejriwal अरविंद केजरीवाल को राहत नहीं, सुप्रीम कोर्ट

    June 24, 2024

    PM Modi: जी7 शिखर सम्मेलन से इतर मैक्रों, सुनक और जेलेंस्की के साथ द्विपक्षीय बैठक की

    June 14, 2024

    Lok Sabha Speaker :लोकसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव 26 जून को होंगे

    June 14, 2024
    World

    ESG स्कोर में अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस बनीं दुनिया की नंबर-1 यूटिलिटी कंपनी एसएंडपी ग्लोबल के आकलन में AESL को 100 में से 90 का ईएसजी स्कोर

    By NIRMALA SINGHSeptember 1, 2026Updated:September 1, 2026

    AAP गुजरात को डिजिटल झटका: कंटेंट चोरी के आरोप में इंस्टाग्राम अकाउंट ब्लॉक

    By NIRMALA SINGHApril 25, 2026

    Balaji Wafers स्नैक इंडस्ट्री में बड़ा बदलाव: बालाजी वेफर्स और जनरल अटलांटिक के बीच डील को मिली मंजूरी

    By NIRMALA SINGHMarch 6, 2026

    मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘शेपिंग टुमॉरोज सिटीज – फ्रॉम क्लाइमेट रिस्क टू ग्रीन अपॉर्च्युनिटीज’ पुस्तक का विमोचन किया

    By Satyaday HindiMarch 5, 2026
    Copyright © 2023. Designed by Black Hole Studio.
    • Gujarati News
    • Ramat Jagat
    • Gujarati Bhajan
    • Gujju Media
    • Entertainment

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.